राजपाल यादव ने पहनी पुलिस की वर्दी! जेल से बाहर आने के बाद बने अंग्रेजों के जमाने के जेलर, क्या है वायरल फोटो का सच?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राजपाल यादव पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं. आखिर ये माजरा क्या है?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजपाल यादव की फोटो हो रही वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले को रिलीज हुए पचास साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन फैन्स अपने अनोखे तरीकों से फिल्म को ट्रिब्यूट देना बंद नहीं कर पा रहे हैं. अब, एक AI-जनरेटेड वीडियो सामने आया है जिसमें 1975 की इस फिल्म की लेजेंडरी कास्ट की जगह आज के एक्टर्स को दिखाया गया है. AI वीडियो में रणवीर सिंह, विक्की कौशल को शोले के जय और वीरू के किरदार में दिखाया. यह वीडियो YouTube यूजर AI Archi ने अपने चैनल पर शेयर किया था. कैप्शन में लिखा था, "क्या होता अगर शोले आज बनती? - पार्ट 2". वीडियो की शुरुआत प्रतीक गांधी को सांभा, वरुण शर्मा को कालिया, राजपाल यादव को जेलर, जयदीप अहलावत को गब्बर और मनोज बाजपेयी को ठाकुर बलदेव सिंह के तौर पर रीइमेजिन करके की गई.

शोले कास्ट के AI वीडियो पर इंटरनेट ने यूजर्स ने कैसे किया रिएक्ट

वायरल क्लिप में अदिति राव हैदरी राधा, श्रद्धा कपूर को बसंती, रणवीर सिंह को वीरू और विक्की कौशल को जय के तौर पर दिखाया गया है. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कहा, "कास्टिंग एकदम सही क्यों लग रही है?" लेकिन एक शख्स इससे सहमत नहीं था और उसने लिखा, "उनकी कल्पना नहीं कर सकता...नहीं. शोले एक मास्टरपीस थी और ओरिजिनल स्टार कास्ट के साथ मास्टरपीस ही रहेगी." एक कमेंट में लिखा था, "जय और वीरू के रूप में विक्की कौशल और रणवीर सिंह की जोड़ी एपिक थी."

शोले के किरदार

1975 की फिल्म में संजीव कुमार ने ठाकुर बलदेव सिंह का रोल किया था, अमजद खान ने गब्बर सिंह का, अमिताभ बच्चन ने जय का, धर्मेंद्र ने वीरू का, हेमा मालिनी ने बसंती का और जया बच्चन ने राधा का रोल किया था. मैक मोहन ने सांभा का, विजू खोटे ने कालिया का और असरानी ने जेलर का रोल किया था.

शोले अपनी दमदार कहानी, यादगार किरदारों, मशहूर डायलॉग और यह दोस्ती, महबूबा महबूबा, जब तक है जान, होली के दिन जैसे सदाबहार गानों की वजह से भारतीय सिनेमा में एक कल्ट फेवरेट फिल्म बन गई है. रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया था, लेकिन अगले सालों में यह फेवरेट बन गई.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ayodhya Ram Mandir में Gautam Adani, हनुमान जयंती पर की विशेष पूजा-अर्चना
Topics mentioned in this article