राजेश खन्ना की शादी का 53 साल पुराना वीडियो, 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से की थी गैंड शादी, सितारों का लगा मेला

राजेश खन्ना की शादी का 53 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी में काका 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया के साथ 7 फेरे लेते हुए दिख रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी का 53 साल पुराना वीडियो
नई दिल्ली:

राजेश खन्ना बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस लगातार कई हिट फिल्में दीं. उनका राज कुछ ऐसा था कि हफ्तों तक सिनेमाघरों से उनकी फिल्में उतरने का नाम नहीं लेती थीं. वहीं उनकी लड़कियां उनके लिए इतनी दीवानी हो गई थीं कि उन्हें कथित तौर पर खून से खत लिखा करती थीं. हालांकि काका का दिल 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया पर आया, जिनसे 1973 में बड़े धूमधाम से उन्होंने शादी की. यह कोई छोटी-मोटी शादी नहीं थी बल्कि उस समय की पॉपुलर वेडिंग्स में से एक थीं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का शादी का वीडियो 

यूट्यूब पेज पर डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना का शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. क्लिप में राजेश खन्ना की बारात में हजारों की तादाद में लोग शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि इस शादी में बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार भी दिख रहे हैं, जिसमें राज कपूर, हेमा मालिनी से लेकर दिलीप कुमार जैसे सुपरस्टार शामिल होते दिख रहे हैं. वहीं शादी में डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना को शादी की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- पहली फिल्म से नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला डायरेक्टर, 3 फिल्मों से कमाए 1820 करोड़, कभी थे रेडियो जॉकी

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की पहली मुलाकात

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है क्योंकि काका को तब 15 साल छोटी डिंपल से तब प्यार हुआ था जब वह बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके थे. हालांकि डिंपल ने सिर्फ एक फिल्म बॉबी की थी. उस समय दोनों की मुलाकात अहमदाबाद की नवरंगपुरा स्पोर्ट्स क्लब में हुई. जहां पहली नजर का प्यार होते ही राजेश खन्ना ने शादी करने का फैसला ले लिया. 

शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूर हुईं डिंपल कपाड़िया

 शादी के बाद डिंपल कपाड़िया 11 साल तक फिल्मी दुनिया से दूर हो गई. कपल की दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना है, जो एक्ट्रेस रह चुकी हैं. जबकि डिंपल ने जब अपनी फिल्मों में दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर की तो कपल के बीच दूरियां आ गई. जबकि राजेश खन्ना की टीना मुनीम के साथ अफेयर की खबरें सामने आईं. वहीं डिंपल कपाड़िया का राजेश खन्ना से रिश्ता टूट गया. और वह अलग रहने लगे. लेकिन दोनों ने कभी उन्हें तलाक नहीं दिया और आखिरी समय में राजेश खन्ना का ख्याल रखा. 

ये भी पढ़ें- Bhoot Bangla Teaser: प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद लौटे अक्षय कुमार, भूत बंगला का टीजर देख फैंस बोले-  बेस्ट कॉम्बो

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | इजरायली मिसाइलों और बमों से दहले Gaza और Lebanon | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article