राज किरण की वाइफ की 6 फोटो, 80s का सुपरस्टार सी-ग्रेड फिल्मों को तरसा, 34 साल से लापता, पत्नी ने कर ली दूसरी शादी

Raj Kiran Wife: राज किरण ने 70 और 80 के दशक में कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई. वह ऐसे अभिनेता थे, जो लीड रोल के साथ-साथ सपोर्टिंग किरदारों में भी उतने ही प्रभावशाली नजर आते थे. 34 सालोंस इ वह लापता हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Raj Kiran Wife Photos: राज किरण बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता रह चुके हैं

Raj Kiran Wife Pics: हिंदी सिनेमा की चमक-दमक के पीछे कई ऐसी कहानियां छिपी हैं, जो समय के साथ रहस्य बन जाती हैं. 80 के दशक में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले राज किरण उन्हीं सितारों में से एक हैं, जिनका करियर जितनी तेजी से ऊंचाई पर पहुंचा, उतनी ही अचानक ढलान पर भी चला गया. कभी बड़े-बड़े बैनर की फिल्मों में नजर आने वाला ये अभिनेता आज करीब तीन दशक से लापता है. उनके बारे में समय-समय पर अलग-अलग दावे सामने आते रहे, लेकिन सच्चाई आज तक साफ नहीं हो पाई है. यही वजह है कि राज किरण की जिंदगी आज भी बॉलीवुड के सबसे अनसुलझे रहस्यों में गिनी जाती है.

कभी हिट फिल्मों का भरोसेमंद चेहरा थे राज किरण

राज किरण ने 70 और 80 के दशक में कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई. वह ऐसे अभिनेता थे, जो लीड रोल के साथ-साथ सपोर्टिंग किरदारों में भी उतने ही प्रभावशाली नजर आते थे.

Advertisement

‘कर्ज', ‘अर्थ', ‘घर हो तो ऐसा' और ‘बसेरा' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और सहज एक्टिंग ने उन्हें उस दौर का भरोसेमंद चेहरा बना दिया था. एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी और उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था.

करियर गिरा, सी-ग्रेड फिल्मों तक पहुंची बात

Advertisement

80 के दशक के आखिर में राज किरण के करियर में गिरावट शुरू हो गई. धीरे-धीरे उन्हें लीड रोल मिलना बंद हो गया और वह छोटे किरदारों तक सीमित हो गए. 90 के दशक में हालात ऐसे हो गए कि उन्हें सी-ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम की कमी और बदलते दौर ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया. धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली और साल 2000 के आसपास वह पूरी तरह गायब हो गए.

लापता होने के बाद सामने आईं कई कहानियां

राज किरण के अचानक गायब होने के बाद कई तरह की खबरें सामने आईं. किसी ने कहा कि वह अमेरिका में टैक्सी चला रहे हैं, तो कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह मानसिक अस्पताल में भर्ती हैं.

Advertisement

हालांकि, उनकी पत्नी कथिजा नाचियार (बाद में रूपा मशरूवाला या रूपा महतानी के रूप में भी जानी गईं) और बेटी ने इन खबरों को अफवाह बताया.

Advertisement

परिवार ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की, यहां तक कि पुलिस और निजी जासूसों की मदद भी ली, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. आज भी उनका ठिकाना रहस्य बना हुआ है. वहीं काफी साल तक इंतजार करने के बाद रूपा ने दूसरी शादी कर ली.

यह भी पढ़ें: राज किरण की बेटी के सिंपल लुक पर फिदा हुए फैन्स, 30 साल से लापता हैं एक्टर, पुलिस-जासूस ढूंढने में रहे नाकाम

Featured Video Of The Day
पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, लगातार चौथी बार बढ़े दाम, जानिए ताजा रेट