राज कपूर के आखिरी बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल, 36 साल पहले रेखा का संस्कारी अंदाज तो कुछ यूं दिखे थे जितेंद्र

बर्थडे पार्टी के इस वीडियो में देख सकते हैं कि राज कपूर अपने फेवरेट झूले पर बैठे हुए हैं. सभी लोग एक एक कर इस पार्टी का हिस्सा बनने आते हैं और राज कपूर को विश करके पार्टी में चले जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राज कपूर की ग्रैंड बर्थडे पार्टी पर भाई और बेटे ने इस तरह किया था विश
नई दिल्ली:

Raj kapoor last birthday party: राज कपूर की बर्थ पार्टी हमेशा ही बॉलीवुड में बेहद खास रही हैं. खासतौर से राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर हमेशा ही बेहतरीन पार्टी होस्ट करने के लिए भी जानी जाती रहीं. कपूर घराने में न सिर्फ राज कपूर के जन्मदिन पर जोरदार पार्टी हुआ करती थी. बल्कि कपूर्स की होली पार्टी भी बहुत खास होती थी. जिसका पूरा बॉलीवुड इंतजार करता था. दोनों ही पार्टीज में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शिरकत किया करते थे ऐसी ही एक पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है. उसे शेयर करने वाले इंस्टाग्राम हैंडल के मुताबिक वीडियो राज कपूर के 63वें बर्थडे का है. हैंडल ने अपने वीडियो कैप्शन में इसे राज कपूर की आखिरी बर्थडे पार्टी भी बताया है. जिसमें तमाम एक्टर एक्ट्रेस बहुत अलग अलग अंदाज में शामिल हुए.

बेटे और भाई ने इस तरह किया विश

बर्थडे पार्टी के इस वीडियो में देख सकते हैं कि राज कपूर (Raj Kapoor) अपने फेवरेट झूले पर बैठे हुए हैं. सभी लोग एक एक कर इस पार्टी का हिस्सा बनने आते हैं और राज कपूर को विश करके पार्टी में चले जाते हैं. इन्हीं लोगों में राज कपूर के भाई शशि  कपूर और बेटे ऋषि कपूर भी दिखाई देते हैं. पार्टी में आते ही ऋषि कपूर सबसे पहले राज कपूर के पैर छूते हैं. उनके बाद आते हैं शशि कपूर. शशि कपूर राज कपूर के छोटे भाई थे. शशि कपूर भी ऋषि कपूर की तरह ही सबसे राज कपूर के पैर छूकर उन्हें बधाई देते हैं. राज कपूर भी मुस्कुराते हुए दोनों को विश करते हैं.

रेखा के अंदाज ने जीत लिया दिल

इस बर्थडे पार्टी में बहुत से सितारे दिखते हैं. राजकुमार, सईद जाफरी, जितेंद्र, अनिल कपूर, मीनाक्षी  शेषाद्री, जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा, राजेंद्र कुमार और सुनील दत्त. इन्हीं सितारों के साथ रेखा भी राज कपूर की पार्टी में शामिल होने आती हैं. सिंपल सलवार सूट और खुले बाल में मिनिमम मेकअप के साथ रेखा पार्टी में एंट्री लेती हैं और बहुत  सलीके से सबसे पहले राज कपूर के पैर छूती हैं. राज कपूर भी उन्हें आशीर्वाद देते हैं. उसके बाद वो पार्टी में शामिल होती हैं. पार्टी में मीनाक्षी शेषाद्री का लुक भी बहुत सिंपल और आकर्षक दिखाई देता है.

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi के गद्दार वाले बयान पर देशभर में BJP करेगी प्रदर्शन | Ravneet Bittu |Parliament Session
Topics mentioned in this article