राघव चड्ढा को लड़की ने कहा हैंडसम, परिणीति चोपड़ा की खुली आंखें कॉम्पलिमेंट के जवाब में किया ये कमेंट

एक सोशल मीडिया वायरल रील में एक योजना की तारीफ करते करते अचानक से बात राघव चड्ढा के लुक्स पर आ गई. इन्फ्लुएंसर ने भी तुरंत उन्हें हैंडसम कह दिया. इस पर परिणीति चोपड़ा का क्या रिएक्शन था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राघव चड्ढा को मिली कॉम्पलिमेंट, परिणीति की खुली आंखें
Social Media
नई दिल्ली:

परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा इस वक्त खबरों में हैं. वजह है एक रील पर उनका मजेदार रिएक्शन. इस सबकी शुरुआत हुई एक इंस्टाग्राम रील से जिसमें एक इन्फ्लुएंसर ने इंडियन एयरपोर्ट्स पर शुरू किए गए उड़ान यात्री कैफे योजना की तारीफ की. इस योजना के तहत अब यात्रियों को सस्ता खाना मिल रहा है, जैसे 20 रुपये में समोसा और 10 रुपये में चाय. इंस्टाग्राम यूजर पियूष त्रिपाठी ने अपनी पार्टनर के साथ एयरपोर्ट पर ये सस्ते नाश्ते का मजा लेते हुए एक छोटा वीडियो पोस्ट किया.

कैप्शन में लिखा, “एक्सपेक्टेशन: एयरपोर्ट = महंगा. रियलिटी: 20 रुपये का समोसा + 10 रुपये की चाय. फैक्ट चेक पास!” वीडियो में पियूष ने अपनी पार्टनर से पूछा, “राघव चड्ढा कैसे लगते हैं?” तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हैंडसम!” और हंस पड़ीं. इस रील को अब तक 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. राघव चड्ढा ने भी मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “हाहा, उम्मीद है समोसा मजेदार रहा होगा!”

फिर पियूष ने परिणीति चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा, “@parineetichopra मैम, आप भी कुछ कहें. सर की यहां बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है.” परिणीति ने तुरंत जवाब दिया, “मैं पूरी तरह सहमत हूं” और इसके साथ उन्होंने दो स्माइली भी बनाईं. उनका यह प्यारा रिएक्शन देखकर लोग और भी खुश हो गए. कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि राघव अंदर से और बाहर से दोनों ही तरह से अच्छे हैं. यह उडान यात्री कैफे योजना राघव चड्ढा की पहल का नतीजा है. 

Advertisement

संसद में भारतीय विमानन विधेयक 2024 पर चर्चा के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर महंगे खाने-पीने के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था. उनकी कोशिश से ही अब यात्रियों को किफायती ऑप्शन मिल रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Iran ने उड़ाया Israel का परमाणु सेंटर! डिमोना पर मिसाइल अटैक, 100 घायल, ट्रंप का अल्टीमेटम | War