फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर 21 साल बाद आए सामने, बोले- 'उसमें जलन और घमंड...'

सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से पहचान बनाने वाले सिंगर काजी तौकीर ने 21 साल बाद अपने पुराने दोस्त और बॉलीवुड के सुपरहिट गायक अरिजीत सिंह को लेकर दिल छू लेने वाली बातें कही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अरिजीत सिंह पर बोले काजी तौकीर

सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल' से पहचान बनाने वाले सिंगर काजी तौकीर ने 21 साल बाद अपने पुराने दोस्त और बॉलीवुड के सुपरहिट गायक अरिजीत सिंह को लेकर दिल छू लेने वाली बातें कही हैं. काजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अरिजीत के पश्चिम बंगाल के जियागंज स्थित घर पहुंचे और उनके साथ बिताए खास पलों को दिखाया. वीडियो में दोनों कभी स्कूटी पर घूमते नजर आए तो कभी क्रिकेट खेलते. काजी ने अरिजीत को “जीनियस”, “प्योर पैशन” और बिना किसी जलन या घमंड वाला इंसान बताया. उन्होंने कहा कि इतने साल बाद भी दोनों के बीच वही पुरानी दोस्ती और अपनापन कायम है.

‘अरिजीत में ना जलन है, ना घमंड'

काजी तौकीर ने वीडियो में बताया कि साल 2005 में ‘फेम गुरुकुल' के दौरान उनकी मुलाकात अरिजीत सिंह से हुई थी. उस वक्त दोनों किशोर थे और आज भी दिल से खुद को वैसा ही महसूस करते हैं. काजी ने कहा, “अरिजीत जैसा इंसान बहुत कम देखने को मिलता है. उसमें ना किसी तरह की इनसिक्योरिटी है, ना जेलसी और ना ही कोई करप्शन. वह पूरी तरह संगीत के लिए समर्पित इंसान है.” काजी ने जियागंज और मुर्शिदाबाद के लोगों का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि वहां उन्हें बहुत प्यार मिला. उन्होंने अरिजीत के परिवार और स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि सभी बेहद सादगी भरे और दिल के अच्छे लोग हैं. वीडियो में दोनों की पुरानी बॉन्डिंग साफ नजर आई, जिसे देखकर फैंस भी काफी खुश हो गए.

क्रिकेट खेलते हुए घायल हुए अरिजीत, फिर भी नहीं रुके

काजी तौकीर ने वीडियो में एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि अरिजीत सिंह ने जियागंज में बच्चों के लिए क्रिकेट अकादमी बनवाई है. वहां पहुंचकर काजी खुद भी क्रिकेट खेलने लगे. अरिजीत गेंदबाजी कर रहे थे और काजी बल्लेबाजी. इसी दौरान गेंद लगने से अरिजीत को चोट भी लग गई. काजी ने कहा, “सब लोग घबरा गए और पूछने लगे कि दादा ठीक हैं या नहीं, लेकिन अरिजीत ने बस कहा- ‘कुछ नहीं हुआ.' चोट लगने के बावजूद वह लगातार तीन-चार ओवर तक गेंदबाजी करते रहे. यही उनका कभी ना गिव अप करने वाला एटीट्युड है.”

यह भी पढ़ें: 16 साल बाद 37 साल की ईरानी एक्ट्रेस ने छोड़ा भारत, बोलीं- बहुत मुश्किल, अब घर जैसा महसूस नहीं होता

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि क्रिकेट खेलने के बाद भी अरिजीत देर रात तक संगीत की प्रैक्टिस और एडिटिंग के काम में लगे रहे. काजी ने आखिर में उन्हें “दिल और दिमाग से मजबूत इंसान” बताते हुए कहा कि दोनों जल्द ही साथ में कुछ नया और मजेदार करने वाले हैं.

Featured Video Of The Day
Baramati Plane Crash: बड़ा विमान हादसा! ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, बाल-बाल बचा Pilot | Maharashtra
Topics mentioned in this article