PHOTOS: कीर्ति खरबंदा ने पहली रसोई की रस्म में बनाया हलवा, पुलकित सम्राट की दादी ने दिया आशीर्वाद

पुलकित और कीर्ति की लव स्टोरी की शुरुआत एक फिल्म सेट से हुई थी. दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और ये कपल ऑफीशियली मिस्टर एंड मिसेज बन चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कीर्ति खरबंदा ने की पहली रसोई की रस्म
नई दिल्ली:

कीर्ति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरों से अपने सभी फैन्स को हैरान कर दिया. इस कपल ने 15 मार्च को आईटीसी मानेसर में शादी कर ली. इसके बाद पुलकित के दिल्ली वाले घर में बड़ी धूमधाम के साथ दूल्हे और दुल्हन का स्वागत हुआ. इसकी क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. अब कीर्ति ने घर के अंदर से एक खास रस्म की तस्वीरें शेयर की हैं. ये रस्म है पहली रसोई. कीर्ति दुल्हन बन पुलकित के घर पहुंचीं तो किचन में भी ऑफीशियल स्वागत हुआ. जब उन्हें पहली रसोई के तौर पर कुछ बनाने को कहा गया तो उन्होंने गर्मागर्म हलवा बनाया. कीर्ति ने इस हलवे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और साथ ही बताया कि उनके हाथ का स्वाद घर की सबसे बड़ी यानी दादी जी को खूब पसंद आया. कीर्ति ने दादी के साथ भी एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि हलवा दादी ने अप्रूव कर दिया है.

कीर्ति ने शेयर की पहली तस्वीर

दादी से मिला आशीर्वाद

पुलकित और कीर्ति की लव स्टोरी

पुलकित और कीर्ति की लव स्टोरी की शुरुआत एक फिल्म सेट से हुई थी. दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और ये कपल ऑफीशियली मिस्टर एंड मिसेज बन चुके हैं. कीर्ति से पहले पुलकित ने सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी हालांकि एक साल में ही ये दोनों अलग हो गए. इसके बाद से पुलकित सिंगल ही थे और फिर उनकी जिंदगी में कीर्ति की एंट्री हुई. कीर्ति और पुलकित की शादी की भी लंबे समय चर्चा में थी. अब फाइनली 15 मार्च को इन्होंने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए.

Featured Video Of The Day
Namaste India | Rohit Shetty के पीछे Lawrence Gang? T20 WC से पहले भारत से डरा PAK | NDTV INDIA