प्रियंका चोपड़ा ने पूल साइड मनाया संडे, ब्लैक मोनोकिनी में दिए स्टाइलिश पोज

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्पेशल संडे की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. स्पेशल इसलिए क्योंकि इसमें पूल साइड चिलिंग के अलावा उनके पैम्परिंग टाइम की भी झलक देखने को मिली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रियंका चोपड़ा की पूल साइड फोटो वायरल
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से इंस्टाग्राम का टेम्परेचर थोड़ा बढ़ा दिया है. देसी गर्ल ने संडे देर शाम अपनी कुछ पूल पिक्चर्स शेयर कीं जिन्हें देखकर फैन्स पीसी की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे. ब्लैक मोनोकिनी में पूल किनारे पोज करती प्रियंका चोपड़ा किसी खूबसूरत नजारे से कम नहीं. प्रियंका ने एक या दो नहीं बल्कि दस झलकियां शेयर कीं. इनमें कुछ फोटोज तो कुछ वीडियो हैं और प्रियंका के फैन्स के लिए किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं.

पहली तस्वीर में आप प्रियंका को पूल साइड पोज करते देखेंगे. दूसरे वीडियो में वो अपने बालों को झटके हुए एक मजेदार वीडियो के लिए पोज करती दिख रही हैं. तीसरी तस्वीर में चेहरे पर एक मास्क लगाया हुआ है. तस्वीरों के एस बुके में प्रियंका ने अंगूर और अपनी टीम की भी एक झलक दिखाई. इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रियंका राजामौली की शूटिंग में बिजी हैं और इसी दौरान चिल करने का टाइम भी निकाल रही हैं.

प्रियंका लंबे समय बाद कर रही हैं कोई हिंदी फिल्म!

प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार द स्काई इज पिंक में देखा गया था. 2019 में आई इस फिल्म से पहले वो 2015 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में नजर आई थीं. बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था. अब 2019 के बाद साल 2026 आ चुका है और इस लंबे गैप के बाद प्रियंका किसी पैन इंडिया प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं. वो भी बाहुबली और RRR जैसी सक्सेसफुल फिल्म दे चुके राजामौली के साथ उनकी फिल्म वाराणसी से फैन्स को काफी उम्मीदें हैं. फर्स्ट लुक लॉन्च के बाद से फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है और ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म नितीश तिवारी की रामायणम् के लिए कड़ी टक्कर हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल के दोनों बेटे बनना चाहते हैं हीरो! एक्टर बोले- सोचा था बड़ा लड़का कुछ और करेगा लेकिन

Featured Video Of The Day
Hooghly में बवाल; Abhishek Banerjee के बाद TMC सांसद Kalyan Banerjee पर हमला
Topics mentioned in this article