कैटरीना-आलिया संग 'जी ले जरा' में नहीं दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा! फिल्म से बाहर हुईं 'देसी गर्ल', ये 2 एक्ट्रेस कर सकती हैं रिप्लेस

कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट की फिल्म 'जी ले जरा' लगातार डीले हो रही है. अब ताजा खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
प्रियंका ने छोड़ी कैटरीना-आलिया की 'जी ले जरा'
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट की फिल्म 'जी ले जरा' लगातार डीले हो रही है. अब ताजा खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी. इंस्टाग्राम अकाउंट मूवीफाइड बॉलीवुड की खबर के अनुसार प्रियंका ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है. गौरतलब है कि इस फिल्म का आईडिया खुद प्रियंका चोपड़ा ने ही दिया था, जिसे अब एक्ट्रेस ने खुद करने से मना कर दिया है. यह फिल्म फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली है.

बता दें, साल 2021 से लेकर आलिया, कैटरीना और प्रियंका की फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर बज बना हुआ है. इस फिल्म में पहली बार तीनों को एक साथ काम करते हुए देखा जाता. हालांकि अब प्रियंका इस फिल्म से बाहर हो गई हैं, जिसके कई कारण सामने आए हैं. सबसे पहली समस्या तीनों की डेट को लेकर आ रही है. तीनों ही फिलहाल अपने-अपने शेड्यूल में काफी बिजी चल रही हैं. जहां प्रियंका अपनी अगली हॉलीवुड मूवी में काम करने को तैयार हैं, वहीं कैटरीना और आलिया के पास भी कई प्रोजेक्ट्स हैं. 

जी ले जरा छोड़ने के बाद लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि अब प्रियंका चोपड़ा की जगह कौन लेगा. ऐसे में खबर है कि अनुष्का शर्मा या कियारा आडवाणी फिल्म में प्रियंका को रिप्लेस कर सकती हैं. हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान होना अभी बाकी है. अनुष्का और कियारा फिलहाल बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. पर ये बात तो तय है कि इस खबर से प्रियंका चोपड़ा के फैन्स का दिल यकीनन टूट गया है.

Advertisement

ये भी देखें: आलिया ने ऐसे किया रिएक्ट जब पैपराजी ने कहा तुम क्या मिले "अच्छा गाना है"


 

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case दहेज की बलि चढ़ी मॉडल ट्विशा शर्मा! जानिए पूरा मामला | 4 Ka Alarm
Topics mentioned in this article