मन्नारा चोपड़ा ने बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ मनाई होली, सामने आई पार्टी की इनसाइड तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर भारत में मालती मैरी की पहली होली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें निक जोनस के अलावा मन्नारा चोपड़ा भी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रियंका चोपड़ा ने इस साल इंडिया में फैमिली के साथ सेलिब्रेट की होली
नई दिल्ली:

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने इस साल इंडिया में होली सेलिब्रेट की. प्रियंका कुछ समय पहले ही बेटी मालती और पति निक के साथ इंडिया आईं थीं और अब होली मनाकर ही वो वापस जाएंगी. प्रियंका और निक की होली की धूम देखने को मिली. प्रियंका ने इस साल नोएडा में फैमिली के साथ होली सेलिब्रेट की. होली पार्टी में मन्नारा साथ में नजर आईं. उनकी होली पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. होली पार्टी में प्रियंका के सारे कजिन शामिल थे. उनके साथ बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा भी शामिल थीं.

प्रियंका की इस साल की होली बहुत खास रही क्योंकि पहली बार उनकी बेटी मालती ने इंडिया में होली सेलिब्रेट की.

प्रियंका ने दिखाई होली मस्ती की झलक

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने होली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है. उन्होंने ढेर सारी फोटोज और वीडियो शेयर की हैं. जिसमें वो कभी निक के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं तो कभी फैमिली के साथ पोज दे रही हैं. प्रियंका ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा-होली बहुत शानदार थी. हमने खूब मस्ती की.

फैंस बोले -फेवरेट फैमिली 

प्रियंका के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- बेस्ट कपल और हैप्पी फैमिली. वहीं दूसरे ने लिखा- फेवरेट फैमिली. तीसरे ने लिखा, जीजाजी बेस्ट हैं. प्रियंका के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना था. इसके साथ रेड बिंदी में वो बहुत प्यारी लग रही थीं. निक और मालती भी ट्रेडिशनल लुक में खूब जच रहे थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं मगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार द स्काइ इज पिंक में नजर आईं थीं. फैंस को अब उनकी बॉलीवुड फिल्म का इंतजार है. प्रियंका के इंडिया आने पर फैंस को उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट की उम्मीदें बढ़ जाती हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP Budget 2026: Pakistan में 'योगी मॉडल' ट्रेंडिंग टॉपिक! इस बार योगी के बजट में क्या है? | CM Yogi
Topics mentioned in this article