प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी की तस्वीरें ही नहीं आवाज भी जीत लेगी दिल, लेटेस्ट वीडियो में पहली बार क्यूट वॉइस सुन फिदा हुए फैंस

प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में पहली बार मालती मैरी चोपड़ा जोनस की आवाज सुनने को मिल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया मालती मैरी का क्यूट वीडियो
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. जहां मां-बेटी की क्यूटनेस और फैशन पर फैंस फिदा हो गए थे. हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैंस को मालती मैरी की क्यूटनेस दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती, जो कि फैंस का दिल जीत लेती है. इसी बीच एक्ट्रेस के नए पोस्ट में पहली बार मालती मैरी की आवाज सुनने को मिली है, जो इंटरनेट यूजर्स का दिल जीतती हुई दिख रही है. वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होती नजर आ रही है. 

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं. कैप्शन में पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, घर से दूर घर. पिछले वीकेंड इतने उत्कृष्ट मेजबान बनने के लिए बोगरी होटल्स को धन्यवाद.

इस पोस्ट में पहली तस्वीर निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देते हुए प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही थीं. दूसरी फोटो में बोट पर प्रियंका चोपड़ा मालती को उछालते हुए दिख रही हैं. तीसरी एक वीडियो में मालती मैरी को प्रियंका बोगरी कहने के लिए कहती हैं. वहीं मालती चलते चलते बो या मामा. अगली तस्वीर निक जोनस की हैं. 

Advertisement

बता दें, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बनते हुए नजर आई हैं, जिसमें वह करण जौहर से मिलती हुई दिख रही हैं. इसके अलावा निक जोनस भी इंडिया में हैं. हालांकि दोनों को अभी तक साथ में नहीं देखा गया है, जिसके बाद फैंस दोनों को साथ में देखने का इंतजार कर रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
BJP List For Assam Elections: 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट | BREAKING