प्रियंका चोपड़ा ने फैमिली के साथ नोएडा में मनाई होली, वायरल फोटोज में दिखा मन्नारा का डांस और निक जोनस की मस्ती

प्रियंका चोपड़ा ने इस बार भारत में होली मनाई. उनके साथ पति निक और बेटी मालती भी थीं. उनकी मस्ती भरी होली फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रियंका, निक और मालती
नई दिल्ली:

प्रियंका चोपड़ा ने इस साल इंडिया में धूमधाम से होली मनाई. इस होली की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर आई हैं. प्रियंका ने 26 मार्च को फुल फुर्सत में होली की कुछ स्पेशल फोटोज शेयर की हैं. एक तस्वीर में तो मालती भी उनके साथ नजर आ रही हैं. बता दें कि मालती की भारत में इस बार पहली होली थी. सफेद कुर्ता और पायजामा में मालती बेहद क्यूट दिख रही थीं. प्रियंका चोपड़ा ने भी इंडियन लुक में होली मनाई. प्रियंका जो तस्वीरें शेयर कीं उनमें लोकेशन नोएडा दिख रही है. उनकी तस्वीरों में साथ में कई दोस्त और फैमिली फ्रेंड्स नजर आ रहे हैं. 

निक जोनस ने की मस्ती

प्रियंका चोपड़ा की शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो से साफ है कि निक जोनस ने ससुराल में काफी मजे से होली मनाई है. एक वीडियो में निक चरखी चलाते दिख रहे हैं. उससे अगले वीडियो में प्रियंका गॉगल्स लगाए निक के साथ मजेदार वीडियो बनाती दिख रही हैं. एक वीडियो में मन्नारा चोपड़ा ढोल पर नाचती दिख रही हैं. उनके कलरफुल जूतों ने लोगों का ध्यान अट्रैक्ट किया. उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि सभी ने खूब अच्छे से ये त्योहार मनाया. वैसे भी इस बार साथ में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और मालती थी तो मौका और भी खास था.

मन्नारा और प्रियंका के बॉन्ड पर फिदा हुआ फैन्स

मन्नारा और प्रियंका चोपड़ा की क्लोजनेस सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आई और उन लोगों का भी मुंह बंद हो गया जो उन्हें कजन सिस्टर के नाम पर ताने मारे थे. मन्नारा ने खूब मस्ती के साथ अपनी बहन और जीजू निक के साथ होली मनाई हालांकि कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने परिणीति चोपड़ा को इस पार्टी में मिस किया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Thrissur Blast News: Thrissur पटाखा गोदाम ब्लास्ट, 12 मौत, 6 की हालत नाजुक, 23 घायल | Viral Video
Topics mentioned in this article