'कल हो ना हो' में प्रीति जिंटा की छोटी बहन गिया कपूर का लेटेस्ट फोटो देख उड़े फैन्स के होश बोले- यकीन नहीं हो रहा...

गिया उर्फ झनक शुक्ला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देखते ही फैंस को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि ये वही नन्ही क्यूट बच्ची है जो फिल्म में शाहरुख के साथ खूब फन करती नजर आईं थीं.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
'कल हो ना हो' में शाहरुख खान की सबसे छोटी दोस्त गिया कपूर हो गई हैं बड़ी
नई दिल्ली:

इन दिनों सोशल मीडिया पर नन्हे सितारे खूब धूम मचा रहे हैं. उनकी नई और पुरानी तस्वीरों को देख फैंस भी हैरान रह गए हैं. आपने फिल्म कल हो ना हो कि नन्ही स्टार को तो देखा ही होगा. जो इस फिल्म में प्रीति जिंटा की छोटी बहन बनी थीं और शाहरुख खान की सबसे छोटी दोस्त भी. इस नन्ही स्टार ने गिया कपूर का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार ने फैंस के दिलों में एक खास जगह बना ली थी. वैसे बता दें कि गिया का असली नाम झनक शुल्का है.

वायरल हो रही हैं तस्वीरें
वहीं हाल ही में गिया उर्फ झनक शुक्ला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों को देखते ही फैंस को विश्वास ही नहीं हो पा रहा है कि ये वही नन्ही क्यूट बच्ची है जो फिल्म में शाहरुख के साथ खूब फन करती नजर आईं थीं. वायरल हो रही इस तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी वे पहाड़ों की वादियों के मजे लेती दिखाई दे रही हैं. वहीं कहीं वे फुन ऑन इंजॉय करती नजर आ रही हैं. 

Advertisement

कई प्रोजेक्ट्स में कर चुकी हैं काम 
आपको बता दें कि झनक शुक्ला की मां सुप्रिया शुक्ला भी जानी मानी कलाकार हैं उन्हें कई टीवी सीरियल्स में अहम किरदार में देखा जा चुका है. झनक के पिता भी फिल्ममेकर हैं. बात झनक की करें तो उन्होंने कल हो ना हो में शानदार काम किया था. इसके साथ ही उन्हें डेडलाइन फिल्म में भी देखा गया था. फिल्म के अलावा उन्हें टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'करिश्मा का करिश्मा' में भी देखा गया, इस सीरियल से उन्होंने दर्शकों का दिल ही जीत लिया था. 

VIDEO: करण जौहर ने NDTV को बताया कि रणबीर कपूर उनके शो में क्यों नहीं होंगे? देखे पूरी बातचीत

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Exams Cancel: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम