'मर्दों को केवल तब तकलीफ होती है जब एक्ट्रेसेज...' प्रीति जिंटा के जवाब ने बंद करा दी थी कपिल शर्मा की बोलती

प्रीति जिंटा और कपिल शर्मा का ये वीडियो पुराना है लेकिन एक्ट्रेस ने कॉमेडियन को ऐसा जवाब दिया था कि उनकी बोलती बंद हो गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रीति जिंटा ने कपिल शर्मा को दिया था करारा जवाब
Social Media
नई दिल्ली:

Preity Zinta reply to Kapil Sharma made him speechless: स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 5 अप्रैल को होने वाले हैं. इससे पहले सोशल मीडिया पर इसी इवेंट के एक वायरल मोमेंच की चर्चा छिड़ी हुई है. ये वो पल था जब कपिल शर्मा और करण जौहर चारों तरफ से बॉलीवुड ब्यूटीज से घिरे हुए थे कपिल के एक मजाक ने खुद उन्हीं की बोलती बंद करवा दी थी. दरअस मंच से हंसी मजाक करते हुए कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने महिलाओं की सहनशक्ति को लेकर हल्का-फुल्का मजाक किया. उन्होंने कहा कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में ज्यादा बर्दाश्त की क्षमता होती है और किसी महिला को ‘आंटी' कह के देखो. दो मिनट में उसका चेहरा गुस्से से लाल हो जाता है.

करण जोहर ने कपिल को चेतावनी दी कि ऐसी बातें करने से महिलाएं नाराज हो सकती हैं, लेकिन कपिल ने अपनी बात जारी रखी. तब प्रीति जिंटा, शिल्पा शेट्टी और फराह खान ने झाड़ू लेकर मंच पर पहुंचकर जवाब दिया. प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने कपिल की बात पर जवाब देते हुए कहा, “पुरुषों को असल में कोई दर्द नहीं होता. उन्हें दर्द तब होता है जब एक्ट्रेसेज को उनसे ज्यादा पैसे मिलते हैं. यही उनकी असली परेशानी है.” उनके इस कमेंट पर मंच पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी.

यह भी पढ़ें: IPL के दौरान मिथुन दा के गाने पर नाचते दिखे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, डांस देख छूट रही फैन्स की हंसी

प्रीति ने दो दशक से ज्यादा के अपने एक्सपीरियंस का हवाला देते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में जब एक्ट्रेसेज, एक्टर्स से ज्यादा फीस लेती हैं तो पुरुषों को बहुत तकलीफ होती है. इसी दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने भी कपिल की उस गलतफहमी को दूर किया जिसमें वे मानते थे कि फिल्में केवल हीरो के भरोसे चलती हैं. सोनाक्षी ने कहा, “कपिल, यह गलतफहमी दूर कर लो. ‘बजरंगी भाईजान' फिल्म इसलिए हिट हुई क्योंकि बजरंगी के साथ मुन्नी भी खड़ी थी.”

Advertisement

कपिल शर्मा ने बाद में अपनी बात को ठीक करते हुए कहा कि “लड़कियां ही हर जगह राज करती हैं” लेकिन उस समय तक प्रीति का जवाब पूरे मंच पर छा चुका था. इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी. जहां प्रीति जिंटा के सटीक और स्ट्रॉन्ग को सराहा गया. इवेंट में महिलाओं की भूमिका और पे गैप जैसे मुद्दों पर हल्के अंदाज में बातचीत हुई, जिसने पूरे प्रोग्राम को रोचक बना दिया.
 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अचानक 'वॉर रूम' क्यों पहुंचे Donald Trump? Ceasefire के बाद होगा भीषण युद्ध?