90 प्रतिशत बॉलीवुड की शादियां फेक है... प्रतीक स्मिता पाटिल और प्रिया बनर्जी ने किया दावा

स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक ने कहा, धोखा देना, बेवफाई, कई पार्टनर रखना, मुझे लगता है कि ये सब अब आउट ऑफ फैशन हो गया है. यह कूल नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रिया बनर्जी ने प्रतीक स्मिता पाटिल से की है शादी
नई दिल्ली:

स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक स्मिता पाटिल और बहू प्रिया बनर्जी का लेटेस्ट बयान चर्चा में आ गया है. जबकि इससे पहले कपल का अपने पिता और भाई-बहन को शादी में ना बुलाने को लेकर वह चर्चा में थे, जिसे लेकर अब मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में कपल ने अपने फैसले पर बात की है. प्रिया बनर्जी ने ऑनलाइन मिली आलोचना को खारिज करते हुए कहा, वे इस पर ध्यान देने के लिए बहुत ज्यादा बिजी थे. हालांकि प्रतीक ने कहा कि जितना पब्लिक जानती है. इससे ज्यादा कहानी में और भी कुछ है. 

प्रतीक ने कहा- लोग सच नहीं जानते.

प्रतीक स्मिता पाटिल ने कहा, लोग सच नहीं जानते. इंडस्ट्री के कुछ लोगों को सच पता है. कुछ को नहीं पता है और आम लोगों को भी नहीं. लेकिन एक दिन लोगों को सच पता चलेगा. एक कहानी या एक किताब, या एक इंटरव्यू या एक फिल्म में. प्रिया बनर्जी ने कहा कि इसने उनके रिश्ते को और मजबूत किया है. उन्होंने कहा, शादी से पहले मुझे लगता है कि कई सारे टेस्ट हुए. बस यह देखने के लिए कि क्या हम टिक पाएंगे और हम निंजा की तरह हैं. मुझे लगता है कि हमारे रास्ते में जो भी प्रॉब्लम आई है, हमने उस पर 'अब क्या होगा?' जैसा रिएक्शन नहीं दिया. हमने एक-दूसरे को देखा और हमने एक-दूसरे का साथ दिया."

ये भी पढ़ें- 'वो आदमी यहां कभी थे ही नहीं, 30 साल बाद...' ससुर राज बब्बर को लेकर ये क्या बोल गईं प्रतीक की पत्नी प्रिया बनर्जी!

90 प्रतिशत बॉलीवुड शादियों को बताया फेक

टीम वरिंदर चावला के नवीन सिंह को दिए इंटरव्यू में कपल ने फिल्म इंडस्ट्री की शादी पर अपना रिएक्शन दिया. प्रिया ने दावा किया कि कई बॉलीवुड शादियों में सच्चाई की कमी होती है. प्रिया बनर्जी ने कहा, उन्होंने कहा, "बॉलीवुड की 90 प्रतिशत शादियां दिखावा के लिए होती हैं और मैं यह जानती हूं क्योंकि मैं अंदर की बात जानती हूं." इस पर प्रतीक सहमति जताते हुए कहते हैं, "यह दिखता है."

प्रिया ने ऐसे कमेंट्स करने वाले सीनियर एक्टर्स पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए कहा, "जब पुराने जमाने के एक्टर्स ऐसी बातें कहते हैं, तो मैं उन्हें जज करती हूं. एक कैनेडियन होने के नाते, मैं आपको जज कर रही हूं क्योंकि आपको इंडियन होना चाहिए, यह आपकी संस्कृति में है, लेकिन जब आप ऐसे लोगों को देखते हैं जो इमेज के लिए शादी करते हैं. शादी मत करो. अपना करियर बनाओ, रिलेशनशिप में रहो, लोगों के साथ इज्जत के साथ ईमानदार रहो. मेरे देश में लोग ऐसा ही करते हैं. हमारी संस्कृति बॉलीवुड और भारत से कहीं ज्यादा मजबूत है. यहां लोग शादी को मजाक समझते हैं."

ये भी पढ़ें-  'मंथरा की वजह से भाइयों में दूरी...', शादी में नहीं बुलाए जाने पर प्रतीक के भाई आर्य बब्बर ने कही ये बातें

Advertisement

प्रतिक, जो इन दिनों पत्नी प्रिया बनर्जी के साथ म्यूजिक वीडियो इश्क फकीर को प्रमोट कर रहे हैं. उन्होंने धोखे पर कहा, "मुझे लगता है कि धोखा देना, बेवफाई, कई पार्टनर रखना, ये सब अब आउट ऑफ फैशन हो गया है. यह कूल नहीं है. पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों होना कूल नहीं है."

Featured Video Of The Day
PM Modi का ये दमदार भाषण आज विपक्ष को सोने नहीं देगा! Rajya Sabha | Congress | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article