धुरंधर 2 की तारीफ से भड़के प्रकाश राज, साउथ स्टार्स पर साधा निशाना, बोले- सब मजबूरी में कर रहे तारीफ

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, वहीं इसे लेकर विवाद भी कम नहीं हो रहे. एक तरफ फिल्म को जबरदस्त सराहना मिल रही है, तो दूसरी ओर कुछ कलाकार इसे लेकर खुलकर आलोचना कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रकाश राज ने धुरंधर 2 को लेकर किया ट्वीट

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज जहां बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, वहीं इसे लेकर विवाद भी कम नहीं हो रहे. एक तरफ फिल्म को जबरदस्त सराहना मिल रही है, तो दूसरी ओर कुछ कलाकार इसे लेकर खुलकर आलोचना कर रहे हैं. इस बीच साउथ के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने एक बार फिर फिल्म पर निशाना साधा है. प्रकाश राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करने वाले सितारों पर तंज कसते हुए सवाल उठाया. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अब 'ऑब्लिगेशन' यानी मजबूरी में तारीफ करने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है. उनका ये बयान उस समय आया जब महेश बाबू, अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारों ने फिल्म की खुलकर प्रशंसा की.

दरअसल, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि फिल्म की तारीफ ज्यादातर साउथ के सितारे कर रहे हैं, जबकि बॉलीवुड के कलाकार चुप हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश राज ने लिखा कि “ऑब्लिगेशन के संकेत अब साउथ में भी नजर आ रहे हैं.” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इतना ही नहीं, प्रकाश राज ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें पुरानी क्लासिक फिल्म हम दोनों का मशहूर गाना “अभी ना जाओ छोड़ कर” चल रहा है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने इशारों में बताया कि वह इस फिल्म से खुद को पूरी तरह दूर रखना चाहते हैं.

Advertisement

वहीं, इस विवाद में एक और नाम जुड़ गया है. अभिनेत्री और पूर्व राजनेता राम्या ने भी फिल्म को लेकर निराशा जताई. उन्होंने फिल्म को “प्रोपेगेंडा” बताते हुए कहा कि इसे देखना एक बेहद लंबी और उबाऊ किताब पढ़ने जैसा अनुभव है, जिसमें दर्शक एक समय बाद थक जाते हैं. दूसरी तरफ, महेश बाबू ने फिल्म की जमकर तारीफ की है. उन्होंने इसे शानदार विजन और बेहतरीन प्रस्तुति वाली फिल्म बताया. साथ ही रणवीर सिंह के लुक और अभिनय की भी सराहना की.

Advertisement

कुल मिलाकर धुरंधर 2 जहां एक ओर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह फिल्म इंडस्ट्री के भीतर रायों के टकराव का कारण भी बनती जा रही है.

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 Exit Poll Results: बंगाल की दीदी का पूरा राजनीतिक सफर! | Mamata Banerjee |TMC