Poonam Pandey Fake Pregnancy: पूनम पांडे ने एक बार अपनी क्रेडिबिलिटी खो दी है. एक बार उन्होंने अपनी मौत की खबर से लोगों को हैरान कर दिया था जो कि एक फर्जी खबर थी. इसके बाद उन्होंने अप्रेल फूल के नाम पर अपनी प्रेग्नेंसी की झूठी खबर फैलाई. पूनम ने बाकायदा दो तस्वीरें शेयर कीं और बेबी बंप के साथ पोज करते हुए प्रेग्नेंसी अनाउंस की. हमें तो पहले ही शक था कि ये पूनम का मजाक ही होगा लेकिन सेंसिटिव मामला देखते हुए उन पर शक करना भी ठीक नहीं था. लेकिन हुआ वही जो लग रहा था. पूनम ने आज यानी कि 1 अप्रैल को वीडियो शेयर कर बताया कि प्रेगनेंसी की खभर महज एक झूठ थी.
वीडियो शेयर करते हुए पूनम ने कहा, दोस्तों आपकी बधाई और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. लेकिन मैं प्रेगनेंट नहीं हूं यार. ये अप्रैल फूल डे है. प्रैंक था यार दुनिया में इतना स्ट्रेस है मुझे लगा कि मैं आपको थोड़ा एंटरटेन कर लूं. मैं ठहरी पूनम पांडे (Poonam Pandey) मेरा तो काम है आपको हैरान करना.
मौत की खबर से मचाई थी सनसनी
पूनम एक बार अपनी मौत का ढोंग भी रचा चुकी हैं. पूनम को लेकर खबर आई थी कि कैंसर से उनका निधन हो गया है. खबर बुरी तरह वायरल हुई. लोगों ने इस खबर को इस कदर सच माना की उनके करीबी दोस्त भी श्रद्धांजलि देने लगे थे. उनके करीबी एजाज खान ने तो एनडीटीवी से बातचीत में घरवालों तक पर शक जता दिया था. हालांकि बाद में बता चला कि ये कैंसर अवेयरनेस के तहत किया गया एक स्टंट था. इसे कई लोगों ने काफी नेगेटिव तरीके से लिया क्योंकि किसी की मौत की खबर मजाक नहीं होती. पूनम ने खुद सामने आकर बताया था कि वह ठीक हैं और बस अवेयरनेस के लिए ऐसा किया था.