विदेशी सिंगर ने गाया वैष्णव जन तो तेने कहिये भजन, तो मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, स्वीडन से शेयर किया वीडियो 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्वीडन की सिंगर को वैष्णव जन तो तेने कहिये भजन गाते हुए देखा जा सकता है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
PM मोदी ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को स्वीडन पहुंचे जहां गोथेनबर्ग एयरपोर्ट पर उनका स्वागत स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने किया. दरअसल, स्वीडन का यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी के नीदरलैंड्स के दो दिन के आधिकारिक दौरे के ठीक बाद हो रहा है. प्रधानमंत्री ने इससे पहले 2018 में पहली बार आयोजित भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के लिए स्वीडन का दौरा किया था. वहीं इस खास दौरे की झलक वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दे रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्वीडन की सिंगर को वैष्णव जन तो तेने कहिये भजन गाते हुए देखा जा सकता है. 

प्रधानमंत्री ने शेयर किया वीडियो

एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह देखकर बहुत खुशी होती है कि बापू के शाश्वत विचार स्वीडन में आज भी गूंज रहे हैं. स्वीडिश ओपेरा सिंगर शार्लोटा हुल्ड्ट ने गोथेनबर्ग में स्वागत समारोह के दौरान ‘वैष्णव जन तो' गीत गाया. महात्मा गांधी के विचार हम सभी को एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करें! इस पोस्ट पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिया है और तारीफ की है.

ये भी पढ़ें- जयाललिता के साथ फोटो में दिख रही बच्ची कहलाती है बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार, शादीशुदा डायरेक्टर से शादी की हुई चर्चा

Advertisement

वैष्णव जन तो तेने कहिये के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि वैष्णव जन तो तेने कहिये प्रसिद्ध भजन है, जो नरसिंह मेहता नामक गुजराती कवि और संत ने लिखा था. नरसिंह मेहता (1414-1481) भगवान कृष्ण के परम भक्त थे. यह भजन मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) को बहुत पसंद था और उन्होंने इसे अपनी प्रार्थना सभाओं में सबसे पहले गवाया था. जबकि भारत की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर, राजेश्वरी, नितिन मुकेश, अनूप जलोटा, सोमलता आचार्य और कई भजन गायकों द्वारा यह गाया जा चुका है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Mamata Banerjee के 'पुष्पा' को Suvendu Adhikari की चेतावनी |Bharat Ki Baat Batata Hoon