आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने जताई 92 वर्षीय सिंगर के लिए चिंता, लिखा- जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं

आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने चिंता जताई है और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पीएम मोदी ने आशा भोसले के जल्द ठीक होने की कामना की
नई दिल्ली:

देश की दिग्गज गायिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. खबर सामने आते ही फैंस से लेकर फिल्मी सितारों तक हर कोई उनकी सेहत के लिए दुआ करने लगा है. इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ''यह सुनकर चिंता में हूं कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.''

जनाई भोसले ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

आशा भोसले की सेहत की बात करें तो उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चल रहा है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है. आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मेरी दादी आशा भोसले बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे."

ये भी पढ़ें- कौन हैं जनाई भोसले, मोहम्मद सिराज के साथ जुड़ा था आशा भोसले की पोती का नाम, बॉलीवुड में कदम रखने को हैं तैयार

Advertisement

8 दशकों से संगीत की दुनिया में दिया योगदान

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है. उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए. उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी की जाती है. 

ये भी पढ़ें- आशा भोसले का वो गाना, जो रेडियो पर बैन तो दूरदर्शन से हटाया गया, बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवॉर्ड, आज भी है हिट

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Islamabad में बातचीत फेल! Iran का सख्त बयान - Hormuz Strait की स्थिति नहीं बदलेगी | JD Vance | War
Topics mentioned in this article