राम चरण के लीड रोल वाली और बुची बाबू के डायरेक्शन में बनी पेद्दी आखिरकार थियेटर्स में आ चुकी है. इस फिल्म में जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में हैं. थियेटर में आने के साथ ही फिल्म को लेकर रिस्पॉन्स आना भी शुरू हो गया है. अगर आप भी इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म को देखने की प्लानिंग बना रहे हैं तो जाने से पहले पढ़ लीजिए सोशल मीडिया का रिव्यू क्योंकि जनता की राय से बढ़कर और क्या हो सकता है.
Peddi Social Media Review
राम चरण की इस फिल्म को रिलीज होते ही दर्शकों से Thumbs up मिलना शुरू हो गया है. एक यूजर ने लिखा, पेद्दी एक बढ़िया कमर्शियल एंटरटेनर है और इसमें एक जबरदस्त फिल्म के सभी एलिमेंट शामिल हैं. इन्होंने फिल्म के इमोशनल सीक्वेंसेस की तारीफ की. इसके अलावा राम चरण की एक्टिंग, ए आर रहमान के म्यूजिक की भी तारीफ की. फिल्म के आखिरी 30 मिनट को बहुत ही खास बताया. इनके मुताबिक फिल्म थोड़ी छोटी हो सकती थी क्योंकि ये 3 घंटे की है.
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, पेद्दी एक देखने लायक कमर्शियल एंटरटेनर है. कहानी ईमानदार जो कहीं कहीं पर बहुत ही बढ़िया काम करती है. फर्स्ट हाफ एवरेज है. इसमें कमर्शियल एलिमेंट हैं लेकिन जाह्नवी का ट्रैक काम नहीं करता. इंटरवल के पहले से लेकर फिल्म के आखिर तक डायरेक्टर ने फिल्म को कसकर रखा है जो कि फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट भी है. फिल्म का क्लाइमैक्स भी बड़े ही शानदार तरीके से सेट किया गया है.
राम चरण की तारीफ करते हुए इन्होंने लिखा, राम चरण का काम शानदार है और वह फिल्म को आसानी से खींच ले जाते हैं. उनकी ट्रांसफॉर्मेशन और एफर्ट पूरी फिल्म में दिखता है. रहमान का म्यूजिक फिल्म की हाईलाइट है. कहा जा सकता है कि बुची बाबू एक अच्छी कहानी पेश करने में कामयाब रहे लेकिन स्क्रीन प्ले और एडिटिंग थोड़ी और बेहतर हो सकती थी. राम चरण की एक्टिंग और एक ईमानदार कहानी के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं.
#Peddi A watchable commercial entertainer with an honest story that works in parts despite its regular template narration!
— Venky Reviews (@venkyreviews) June 3, 2026
The first half is fairly average with template commercial elements, and Jahnvi's track doesn't work. However, the stretch from the pre-interval to the end…
Peddi Cast
पेद्दी में राम चरण और जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी, रवि किशन भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. अगर फिल्म के बजट की बात करें तो विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक पेद्दी का बजट करीब 300 करोड़ है. इस आंकड़े से साफ है कि फिल्म को 300 करोड़ के पार कमाई करनी होगी तभी इसे हिट कैटेगरी में जगह मिल पाएगी. देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी ओपनिंग पाती है. आगे की सारी बाजी ओपनिंग कलेक्शन के बाद ही सेट होगी.
यह भी पढ़ें: Exclusive: बॉबी देओल के साथ बंदर में नजर आएगा नाइजीरिया का ये एक्टर, हिंदी छोड़िए भोजपुरी में भी उस्ताद है ये