पेद्दी में जाह्नवी कपूर के रोल को लेकर मचा हंगामा, डायरेक्टर को मांगनी पड़ी सरेआम माफी, जानें क्या है मामला ?

हाल ही में फिल्म के एक गाने पर हुई आलोचना पर बात की और कहा कि इस रिएक्शन ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भविष्य में महिला किरदारों को कैसे लिखा और दिखाया जाए. बुची बाबू सना ने अपने एक्स अकाउंट पर इसे लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पेद्दी के डायरेक्टर ने लोगों से मांगी माफी
नई दिल्ली:

डायरेक्टर बुची बाबू सना ने 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर के किरदार को दिखाए जाने के तरीके पर हो रही आलोचना को लेकर अब अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर उन लोगों से माफी मांगी जिन्हें फिल्म के कुछ सीन्स से परेशानी थी. फिल्ममेकर ने हाल ही में फिल्म के एक गाने पर हुई आलोचना पर बात की और कहा कि इस रिएक्शन ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भविष्य में महिला किरदारों को कैसे लिखा और दिखाया जाए. बुची बाबू सना ने अपने एक्स अकाउंट पर इसे लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा.

दर्शकों से मांगी माफी

एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘एक फिल्ममेकर के तौर पर, मेरा मानना ​​है कि सिनेमा को दर्शकों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए. इससे कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए. हमें 'पेद्दी' (Peddi) के कुछ सीन के बारे में लोगों की राय मिली है और हमने इसे गंभीरता से लिया है'.

यह भी पढ़ें-  सेलिना जेटली के पति और ससुर ने भेजा नोटिस, बोले- सारे आरोप झूठे 

उन्होंने आगे लिखा, ‘स्क्रीन पर और असल जिंदगी में भी, मैं हमेशा महिलाओं का बहुत सम्मान करता रहा हूं. हमारा मकसद कभी भी किसी महिला किरदार को गलत नजरिए से दिखाना या उसका अपमान करना नहीं था. अगर फिल्म के किसी हिस्से को इस तरह से देखा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं, उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं और दिल से माफी मांगते हैं'.

Advertisement

डायरेक्टर ने आगे कहा कि वह लोगों की राय पर विचार करते हुए अब फिल्म के कुछ सीन्स को बदलने जा रहा है. बाबू सना ने लिखा, ‘लोगों की राय पर विचार करने के बाद, हमने उन हिस्सों में बदलाव करने का फैसला किया है. सिनेमा दर्शकों के साथ जुड़ाव से ही आगे बढ़ता है और कहानीकार होने के नाते, हमारी जिम्मेदारी है कि हम बदलते नजरिए और लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें. हर महिला सम्मान, महत्व और गरिमा के साथ दिखाए जाने की हकदार है. हम ऐसी कहानियां सुनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो मजबूत किरदारों को दिखाती हैं और उन मूल्यों को बनाए रखती हैं. उन सभी का धन्यवाद जिन्होंने ईमानदारी और सच्चे मन से अपनी राय रखी.'

यह भी पढ़ें- आमिर खान ने किया कन्फर्म, 'गौरी से 5 जुलाई को शादी की खबर सच है'

क्यों ट्रोल हुई फिल्म

फिल्म में साउथ सुपरस्टार रामचरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में है. रामचरण एक क्रिकेटर की भूमिका में हैं. आलोचना फिल्म के एक रोमांटिक सीन को लेकर हो रही है. जाह्नवी कपूर के किरदार 'अचियम्मा' को एक ऐसे सीन से इंट्रोड्यूस किया जाता है जिसमें कैमरा कई मिनटों तक उसके चेहरे को दिखाए बिना उसके शरीर पर टिका रहता है. इसके बाद रोमांस की शुरुआत होती है, जिसमें हीरो खुलेआम अपने दोस्तों से कहता है कि वह अचियम्मा की मर्जी के बिना उसे छुएगा. वह उसके पास जाता है और ठीक वैसा ही करता है. बाद में, जब वह उसे थप्पड़ मारती है, तो वह कहता है कि हमला करना ही उसके प्यार जताने का तरीका था. इस तरह महिला किरदार के चित्रण को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जताई है. खासकर महिलाओं का कहना था कि पेड्डी में जिसे रोमांटिक कॉमेडी कहा जा रहा है, वह असल में हर सीन में उत्पीड़न है. महिलाओं का अपमान है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Khan Sir सरेंडर करने Patna Civil Court पहुंचे, कोचिंग फायरिंग केस में हुई थी FIR