Peddi का पहले दिन का कलेक्शन होगा 125 करोड़ पार! दर्शकों का जोश देख ट्रेड एक्सपर्ट्स के दावे

राम चरण की 'पेद्दी' को प्रीमियर शो के बाद पॉजिटिव रिएक्शन्स मिल रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे दावे भी वायरल हो रहे हैं कि फिल्म पहले दिन दुनिया भर में 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है. जानें फिल्म कितना कर सकती है कलेक्शन और तरण आदर्श का रिव्यू.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Peddi Box Office Collection, Peddi Review: पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पेद्दी रिव्यू
यूट्यूब
नई दिल्ली:

तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण अब हिन्दी बेल्ट में भी अपनी खासी पहचान बना चुके हैं. उनकी नई फिल्म ‘पेद्दी' इस समय बेहद चर्चा में है. रिलीज से पहले ही 'पेद्दी' को लेकर जिस तरह का माहौल बना है, उसने ट्रेड और सोशल मीडिया दोनों का ध्यान खींच लिया है. पेद्दी के प्रीमियर शो खत्म होने के बाद मूवी को लेकर लगातार रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं. कई लोग राम चरण की परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग फिल्म के क्लाइमैक्स और इमोशनल हिस्सों को इसकी बड़ी ताकत बता रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे दावे भी वायरल हो रहे हैं कि फिल्म पहले दिन दुनिया भर में 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है. अब रिलीज के बाद ऑडियंस मूवी को किस तरह से लेती है ये तो अभी कहा नहीं जा सकता, लेकिन इतना जरूर है कि रिलीज से पहले ही 'पेद्दी' ने चर्चा का स्तर काफी ऊपर पहुंचा दिया है.

फिल्म के प्रीमियर शो के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं तेजी से सामने आने लगीं. शुरुआती रिव्यू में राम चरण की एक्टिंग को सबसे ज्यादा सराहना मिलती दिखाई दी. कई दर्शकों ने फिल्म को "वॉचेबल एंटरटेनर" बताया, जबकि क्लाइमैक्स और इमोशनल सीन्स की भी तारीफ की गई. हालांकि, कुछ ने फिल्म की कुछ कमियों की ओर भी इशारा किया, लेकिन कुल मिलाकर शुरुआती प्रतिक्रिया सकारात्मक नजर आ रही है.

सोशल मीडिया पर फिल्म की ओपनिंग कमाई को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं. कुछ फिल्म ट्रेड से जुड़े लोगों और ऑब्जर्वर्स का मानना है कि 'पेद्दी' पहले दिन दुनिया भर में काफी बड़ी शुरुआत कर सकती है. कुछ लोग तो 125 करोड़ रुपये की ओपनिंग का अंदाजा लगा रहे हैं. रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मजबूत प्रदर्शन किया है. 'पेद्दी' ने भारत और ओवरसीज मार्केट में अच्छी प्री-सेल्स दर्ज की हैं. कई जगहों पर प्रीमियर शोज के लिए टिकटों की मांग काफी ज्यादा रही, जिससे फिल्म की ओपनिंग को लेकर उम्मीदें और बढ़ गईं. यह फिल्म एक ग्रामीण स्पोर्ट्स-ड्रामा है, जिसमें राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

Advertisement

जब सैकनिल्क के डेटा के मुताबिक, पेद्दी के भारत में 3,444 शो हैं और इसने अभी तक 11.89 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है जबकि इसका नेट कलेक्शन 10.08 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. पेद्दी के ये नंबर दिन में अपडेट होते रहेंगे.

तरण आदर्श ने भी पेद्दी का रिव्यू किया है और एक्स पर लिखा है कि "उतार-चढ़ाव से भरपूर एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. इसकी सबसे बड़ी ताकत राम चरण का यादगार अभिनय और कई बेहतरीन पल हैं पटकथा को और बेहतर बनाया जा सकता था और फिल्म की लेंथ कम की जा सकती थी." उन्होंने फिल्म को पावरफुल बताया है और इसे 3.5 स्टार दिए हैं.

Advertisement

फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों को पहले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है. इसके अलावा राम चरण का बदला हुआ लुक और फिल्म का देहाती अंदाज भी चर्चा का विषय बना रहा. फिल्म रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी है. खासकर क्रिकेट बैट के साथ राम चरण का डांस स्टेप काफी वायरल हुआ था. इस स्टेप पर बड़ी संख्या में रील्स और वीडियो बनाए गए, जिससे फिल्म के लिए और बज क्रिएट हो गया है. यही वजह है कि रिलीज के दिन 'पेद्दी' को लेकर फैन्स का उत्साह चरम पर नजर आ रहा है.

फिलहाल सभी की नजर फिल्म के पहले दिन के आंकड़ों पर है. प्रीमियर से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स, मजबूत एडवांस बुकिंग और राम चरण की स्टार पावर को देखते हुए ट्रेड को बड़ी ओपनिंग की उम्मीद जरूर है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया पर चल रही 125 करोड़ की चर्चा हकीकत में बदलती है या नहीं. इतना तय है कि 'पेद्दी' ने रिलीज से पहले ही खुद को साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल करा लिया है.

Featured Video Of The Day
Mamata Banerjee की 'पार्टी' खत्म हो गई? TMC में बगावत के पीछे क्या वजह? | Kachehri