Peddi Box Office Collection Day 4: कंट्रोवर्सी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी का जलवा कायम, जानें चौथे दिन कितनी हुई कमाई

Peddi Box Office Collection Day 4: राम चरण- जान्हवी कपूर की 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. चौथे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राम चरण की 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई कर रही है
नई दिल्ली:

Peddi box office collection day 4: राम चरण- जान्हवी कपूर स्टारर पैन-इंडिया रिलीज 'पेड्डी' से बहुत उम्मीदें थीं. इस स्पोर्ट्स ड्रामा को अच्छे रिव्यू मिले, हालांकि दर्शकों के एक हिस्से ने फिल्म में जान्हवी कपूर के निभाए गए फीमेल लीड रोल के दिखाए जाने के तरीके पर अपनी नाराजगी जाहिर की. इसके बाद यह फिल्म विवादों में आ गई. हालांकि बुची बाबू सना की डायरेक्ट की गई यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़ें- The Pyramid Scheme:'स्कीम या स्कैम', 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं शिकार, हर एपिसोड के साथ बढ़ता है सस्पेंस

'पेड्डी' का शानदार रविवार

Sacnilk की ताजा आंकड़ों के मुताबिक 'पेड्डी' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन करोड़ों की कमाई की. शनिवार के मुकाबले इसमें बढ़ोतरी हुई है, जब कलेक्शन 31.88 करोड़ था. फिल्म की एक दिन की सबसे ज्यादा कमाई अभी भी इसके ओपनिंग डे की है, जब फिल्म ने 51 करोड़ कमाए थे. 'पेड्डी' ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में 20 करोड़ कमाए और 82 लाख से ज्यादा टिकट बेचे. यह फिल्म गुरुवार को 3000 स्क्रीन्स पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 186.69 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 157.13 करोड़ हो गया है.

यह भी पढ़ें- 'पेड्डी' विवाद पर बोलीं आशिकी एक्ट्रेस अनु अग्रवाल- एक्टर्स को ‘नहीं' कहने की हिम्मत रखनी चाहिए, सम्मान सबसे जरूरी

Advertisement

'पेड्डी' के बारे में

फिल्म की कहानी मुख्य किरदार 'पेड्डी' (राम) की कहानी पर आधारित है जो खेल के जरिए अपनी पहचान बनाता है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे वह कई खेल - क्रिकेट, कुश्ती और स्प्रिंटिंग  अपनाता है और फिर भारत सरकार का ध्यान उस पर जाता है. जहां एक अहम मुद्दे को उठाने के लिए 'पेड्डी' की तारीफ हुई है, वहीं जान्हवी के किरदार 'अचियम्मा' को दिखाए जाने के तरीके की आलोचना भी हुई है.  फिल्म को महिलाओं के चित्रण और फीमेल लीड के हाइपर-सेक्शुअलाइजेशन को लेकर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. विवाद के बीच, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस डिंपल हयाथी समेत इंडस्ट्री के काफी लोगों ने जाह्नवी कपूर का समर्थन किया है. 

   

Featured Video Of The Day
TMC नेताओं पर चले अंडे, पेशी के दौरान लगे चोर चोर के नारे! | TMC Leader Attacked