भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव का जलवा तो सभी ने देखा ही है. दोनों ही स्टार्स अपने फैंस के बीच खूब पॉपुलर हैं और उनके गानों पर पूरा उत्तर भारत थिरकता है. गानों के साथ-साथ दोनों ही सुपरहिट भोजपुरी फिल्में भी देते हैं. इसी के साथ दोनों भारतीय राजनीति में भी एक्टिव हैं. कई बार ऐसा भी मौका आया है, जब दोनों राजनीति और परफॉर्मिंग स्टेज पर आमने-सामने आए हैं. ऐसा ही एक वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जिसमें पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी के हिट सॉन्ग पर एक साथ खूब कमर मटकाई थी. पवन सिंह और खेसारी को इस वीडियो में भोजपुरी के हिट सॉन्ग 'सज के सवर के' पर नाचता देख किसी का भी मन नाचने को कर जाएगा.
जब पवन-खेसारी ने मिलाई थी ताल
इस वीडियो में खेसारी और पवन दोनों ही व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में स्टेज पर नजर आ रहे हैं. दोनों भोजपुरी गाने 'सज सवर के' पर ऐसा तालमेल बैठा रहे हैं कि जो देखे बस देखता ही जाएगा. सज सवर के हिट भोजपुरी सॉन्ग है, जिसे खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है. खेसारी और पवन सिंह की लाइव परफॉर्मेंस का यह वीडियो ज्यादा पुराना नहीं हैं. मगर उनके फैंस के बीच आज भी हिट हो रहा है. बता दें, भोजपुरी स्टार की इस परफॉर्मेंस पर उस वक्त ही नहीं बल्कि आज भी खूब ताली बजती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आज भी खूब वायरल हो रहा है. अभी खेसारी और पवन के इस शानदार डांस कंपटीशन पर लोगों ने क्या कमेंट्स किए चलिए पढ़ते हैं.
फैंस बोले- गर्दा उड़ा दिया भैया
खेसारी और पवन सिंह के इस वीडियो पर कई फैंस के लाइक आए हैं. कमेंट्स की बात करें तो इस पर एक यूजर ने लिखा है, 'दो स्टार एक ही फ्रेम में'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'पहली बार भोजपुरी में कुछ अच्छा देखने को मिला है. तीसरे ने लिखा है, 'दोनों ही भोजपुरी के किंग हैं'. चौथा यूजर लिखता है, 'मैं तो इन दोनों को अपनी शादी में इनवाइट करूंगा'. एक और लिखता है, 'दोनों भाई दोनों ही तबाही, सच में दोनों ने गर्दा उड़ा दिया भाई'. एक अन्य ने लिखा है, 'इतनी अच्छी डांस टाइमिंग तो तब नहीं होती, जब खुद कोरियोग्राफर सिखाता'. कुल मिलाकर खेसारी और पवन सिंह का डांस उनके फैंस के बीच छा गया है. खेसारी और पवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ही बीते दिनों बिहार चुनाव में नजर आए थे. खेसारी ने निर्दलीय सीट से चुनाव भी लड़ा था और पवन सिंह बीजेपी के स्टार प्रचारक बने थे.
यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह ने 34 साल तक शादी चलाने के लिए क्या कुछ नहीं किया! अब परमीत से ले रहीं स्लीप डिवोर्स