पवन सिंह को इवेंट में गाल पर पड़ा पत्थर, गुस्से से तिलमिलाए सिंगर, कहा- है हिम्मत तो सामने आ

इस वीडियो में आप देखेंगे कि पवन सिंह किसी इवेंट में परफॉर्म कर रहे हैं तभी अचानक उनके मुंह पर एक पत्थर कहीं से पड़ता है. भीड़ में से शायद कोई पावर स्टार पवन सिंह को पत्थर मारता है, जिसके बाद सिंगर गुस्से से आगबबूला हो जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पवन सिंह का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

भोजपुरी स्टार पवन सिंह, जिन्हें पावर स्टार भी कहा जाता है, उन्हें तो सभी जानते हैं. पवन सिंह भोजपुरी में किसी खान सुपरस्टार से कम नहीं हैं. भोजपुरी स्टार की फैन फॉलोइंग बताती है कि उनके चाहने वाले उन्हें कितना प्यार करते हैं. पवन सिंह फिल्में और गानों के अलावा कई सिंगिंग इवेंट और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते हैं. बात करेंगे भोजपुरी स्टार के तीन साल पुराने उस बुरे इवेंट की जब फैंस की भीड़ में से किसी बदमाश ने उन्हें पत्थर फेंक कर मारा था. यह पत्थर पवन सिंह के गाल पर जाकर लगा था. इस पत्थर को उठाकर एक्टर ने स्टेज से क्या कहा था और किसे ललकारा था, चलिए बताते हैं.

जब पवन सिंह पर मारा था पत्थर

पहले इस वीडियो के बारे में बताते हैं, जिसमें पवन सिंह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे कि तभी दर्शकों की भीड़ से एक पत्थर आया और सीधा उनके गाल पर जा लगा. एक्टर थोड़ी देर के लिए दंग रह गए और स्टेज पर पड़ा पत्थर उठाकर गुस्से में बोले- 'यह कौन महानुभव है बाबू, लाखों की संख्या में हमारे भाई इतने प्यार करने वाले आए हैं. यह कौन दुश्मन है, जो मुझे ढेला से मारा है. बताओ अगर आंख फूट जाएगा तो कितने लोगों का पैसा डूब जाएगा. इतने भीड़ में मेरे चाहने वालों में यह कौन मेरा दुश्मन आया है. तुम्हारे अंदर अगर पावर है ना तो सामने आकर दिखा दे. छिपकर के वार मत करो, लाखों की संख्या में पता नहीं चलेगा. तुम्हारे एक ढेला से कोई पवन को रोक सकता है'.  

यहां देखें वीडियो:

गुस्से से भरे पावर स्टार

बता दें, यह मामला 6 मार्च 2023 का है, जब पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया में एक प्राइवेट फंक्शन में परफॉर्म करने पहुंचे थे. इस हादसे के बाद पवन सिंह गुस्से से भरे दिखे और उन्होंने अपने दुश्मन को ललकारा कि अगर उसमें हिम्मत है तो वह सामने आ जाए. इस वीडियो में पवन सिंह के फैंस भी बहुत गुस्से में नजर आए. तीन दिन से वायरल इस वीडियो पर 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. कमेंट्स की बात करें  तो ज्यादातर यूजर्स ने इस हादसे को निंदाजनक बताया है. कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं, जो एक्टर्स को ही ट्रोल कर उनके खिलाफ उल्टा-सीधा बोल रहे हैं. बता दें, पवन सिंह ने अपने करियर में एक से एक हिट फिल्म और गाने दिए हैं. 'जिला टॉप लागे लू' गाना आज भी पॉपुलर है, जो तकरीबन हर छोटी-बड़ी पार्टी में बजता है.


 

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | अकबरुद्दीन की योगी को चुनौती ! | Syed Suhail | UP News | CM Yogi