इरफान खान की कब्र पर पहुंचे पंचायत के बनराकस, फैन्स बोले- देख रहा है बिनोद...

दुर्गेश ने अपने इंस्टाग्राम पर कब्रिस्तान से एक नहीं बल्कि पांच तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर इरफान खान की कब्र के पास हाथ जोड़े खड़े हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इरफान खान की कब्र पर पहुंचे पंचायत फेम एक्टर दुर्गेश कुमार
नई दिल्ली:

'देख रहा है बिनोद' ये डायलॉग तो आपने कई मीम्स में सुना ही होगा. यह मजेदार डायलॉग देश की सबसे देसी वेब-सीरीज पंचायत का है. इस डायलॉग को कोई और नहीं बल्कि सीरीज में एक्टर दुर्गेश कुमार ने बोला है. सोशल मीडिया पर किसी की भी चुटकी लेने के लिए यह डायलॉग काफी है और मजेदार भी. दुर्गेश कुमार के ना सिर्फ इस डायलॉग बल्कि कई सीन की वजह से भी उन्हें जाना जाता है. दुर्गेश  सोशल मीडिया पर अपने काम से जुड़े कई मजेदार किस्से भी शेयर करते रहते हैं. अब उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक्टर एक कब्रिस्तान में नजर आ रहे हैं. दुर्गेश ने यह ने तस्वीर आज 4 फरवरी की सुबह ही शेयर की है. दरअसल, इन तस्वीरों में वह बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान की कब्र के पास खड़े हैं.

इरफान खान की मजार पर एक्टर

दुर्गेश ने अपने इंस्टाग्राम पर कब्रिस्तान से एक नहीं बल्कि पांच तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर इरफान खान की कब्र के पास हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. इस कब्र पर लिखा है, 'स्वर्गीय साहबजादे इरफान अली खान (29 अप्रैल 2020). बता दें, यह कब्रिस्तान मुंबई के वर्सोवा में है,  जहां एक्टर को दफनाया गया था.

इरफान खान का लंबी बीमारी के चलते 29 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था. दुर्गेश ने अपने इस पोस्ट को शेयर कर लिखा है, 'एक्टिंग'. इस कैप्शन के साथ एक रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है. अब एक्टर यहां किसलिए गए, ऐसा उन्होंने कुछ नहीं बताया है. मगर इस पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन जरूर आ रहे हैं.
 

पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन
इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, 'देख रहा है बिनोद कैसे फोटोशूट हो रहा है'. इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कईयों ने फायर और रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किये हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'यह तो शायद एक्टर इरफान खान की कब्र है'. इन तस्वीरों पर लोग ऐसे ही रिएक्शन दे रहे हैं. दुर्गेश के बारे में बता दें, एनएसडी से पढ़ाई करने के बाद वह इंडियन सिनेमा में साल 2014 से एक्टिव हैं. उनकी डेब्यू फिल्म हाइवे है. उनकी शानदार फिल्मों में सुल्तान, संजू, फ्रीकी अली, बहन होगी तेरी, धड़क, बहुत हुआ सम्मान, जैक्सन हॉल्ट, डेढ़ बीघा जमीन, द नेटवर्कर, पंचायत (सीरीज), भक्षक और लापता लेडीज है. पिछली बार उन्हें साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म निशांची में देखा गया था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: कयामत की रात से पहले अटैक | Donald Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon