जो काम हम दिन रात फ्री में करते हैं उसके लिए लाखों चार्ज करते हैं ऑरी, जानकर चकरा जाएगा दिमाग

सोशल मीडिया सेलेब ऑरी हाल में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉड कास्ट में आए थे. इस पॉडकास्ट में ऑरी ने अपनी फीस का खुलासा किया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एक फोटो के लिए कितनी फीस लेते हैं ऑरी
नई दिल्ली:

ओरहान अवतरमानी उर्फ ऑरी को टॉप बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी करने के लिए जाना जाता है. पॉपुलैरिटी के मामले में तो वो स्टार किड्स को भी पीछे छोड़ चुके हैं. हाल में वो भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शामिल हुए. यहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं. इस बातचीत में उन्होंने ये भी बताया कि वो एक फोटो के लिए वो कितनी फीस लेती हैं. पॉडकास्ट के दौरान भारती ने ऑरी से रेट्स पूछे तो ऑरी ने कहा क्या मैं चीप लगता हूं.

जब हर्ष ने पूछा की तस्वीर खिंचवाने के लिए वो कितने पैसे लेते हैं तो ऑरी ने कहा 20 लाख रुपये. इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया कि फैन्स के साथ फोटो खिंचवाने के लिए वो पैसे नहीं लेते. ऑरी ने बताया कि इवेंट्स और शो में शामिल होने के लिए वो 25 लाख रुपये चार्ज करते हैं. बता दें कि जब ऑरी सलमान खान के शो बिग बॉस में आए थे तो सलमान से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वो पार्टी अटेंड करने और तस्वीरें पोस्ट करने के लिए 20 से 30 लाख रुपये लेते हैं.

तेजतर्रार सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ऑरी जान्हवी कपूर, निसा देवगन, सारा अली खान और अनन्या पांडे के सबसे अच्छे दोस्त हैं. फोर्ब्स इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में ऑरी ने बताया कि वह इवेंट में शामिल होकर कितना कमाते हैं. ऑरी ने बताया कि कैसे वह लोगों की पार्टीज में शामिल होकर उन्हें 'हैप्पी और हैप्निंग' बनाते हैं. उन्होंने कहा, "फिलहाल मेरा ध्यान खुशी का संदेश फैलाने पर है. यह लोगों के साथ जुड़ता है, मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है और मुझे उन इवेंट्स में शामिल होने की इजाजत देता है जो दूसरों और मेरे लिए खुशी लाते हैं. ये अपीयरेंसेज फिलहाल मेरी इनकम का प्रायमरी सोर्स हैं."

Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mahakal Standard Time: Greenwich नहीं Mahakal से चलेगा वक्त! क्या बदल जाएगा GMT?