एक दो नहीं इस फिल्म के हैं आठ पार्ट, अब तक कर चुकी है 581 अरब कमाई, बड़ा ही नहीं बच्चा भी है फैन

16 नवंबर 2001 को रिलीज हुई जादुई दुनिया पर आधारित हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर ने कई गुना कमाई आठ पार्ट्स से की है. जबकि आज भी यह 24 साल बाद बच्चों से लेकर बड़ों की फेवरेट बनी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Harry Potter के 8 पार्ट ने किया 581 अरब करोड़ का कलेक्शन
नई दिल्ली:

इन दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड पार्ट्स में फिल्म बनाते हुए नजर आ रहा है. चाहे वह बाहुबली हो या दबंग.. कई फिल्में हैं जो हिट रहीं. हालांकि यह सिलसिला हॉलीवुड में कब का शुरू हो चुका है. लेकिन हर पार्ट सफल रहे ऐसा कम ही देखने को मिलता है. लेकिन एक ऐसी फिल्म है, जिसके अब तक 8 पार्ट आ चुके हैं और आठ के आठ सफल रहे हैं. इतना ही नहीं इन सभी ने मिलकार करीबन 581 अरब की कमाई की है. यह बच्चों से लेकर बड़ों की फेवरेट फिल्म रह चुकी है. नहीं पहचाना यह हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर है, जिसे दर्शकों का बेइंतहा प्यार मिला और आज भी इस सीरीज की फिल्म को ओटीटी पर फैंस देखते हैं और बुक भी खरीदते हुए नजर आते हैं. 

हैरी पॉटर ने 8 पार्ट से की इतनी कमाई | Harry Potter Budget & Box Office Collection

फिल्म की कहानी जादुई है, जिसमें हैरी नाम का एक बच्चा, जिसके माता पिता जादूगर होते हैं. लेकिन वह मर जाते हैं. वहीं उसे एक ऐसे हॉगवर्डस स्कूल में एडमिशन मिलता है जहां वह जादू की पढ़ाई करता है. इस सफर में उसके हर्माइनी और रॉन दो खास दोस्त बनते हैं और चुनौतियां का सामना करने में साथ देते हैं. 

आठ पार्ट्स में पहला हैरी पॉटर और पारस पत्थर है, जिसमें अनाथ लड़के हैरी पॉटर की कहानी शुरु होती है और हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीज़्ली से उसकी मुलाकात होती है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्रॉस 317.58 मिलियन डॉलर का हुआ था. वहीं इस फिल्म के सभी पार्ट्स अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं. 

Advertisement

इसका दूसरा पार्ट, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, जिसने  261.99M डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया है. जबकि तीसरा पार्ट, हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी है, जिसने 249.36M डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं चौथा पार्ट हैरी पॉटर और आग का प्याला है, जिसका 290.01M डॉलर ग्रॉस कलेक्शन हुआ. 

पांचवा पार्ट हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह है, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 292.00 मिलियन डॉलर था. छठा पार्ट, हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस है, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 301.96 मिलियन डॉलर है. सातवां पार्ट, हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े पार्ट 1 है, जिसका ग्रॉस 295.98 मिलियन डॉलर है. आठवां पार्ट हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े पार्ट 2 है, जिसका 381.01 मिलियन डॉलर कलेक्शन है. 

Advertisement

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि हैरी पॉटर सीरीज ब्रिटिश लेखिका जे. के. रोलिंग द्वारा सात हैरी पॉटर (नॉवल) पर बेस्ड है, जिस पर चार निर्देशकों क्रिस कोलंबस, अल्फोंसो क्वारोन, माइक नेवेल और डेविड येट्स ने काम किया है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Middle East में युद्ध से हाहाकार, कौन सबसे ज्यादा दमदार? | Donald Trump