प्रियंका चोपड़ा की इस हमशक्ल को देख निक जीजू भी पहचान नहीं पाएंगे अपनी बीवी, बेटी मालती भी बड़ी होकर पूछेगी- मेरी मम्मी कौन है?

प्रियंका चोपड़ा की एक हमशक्ल लड़की अमायरा डोंगरे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस लड़की के होंठ, नैन-नक्श और फेस कट हूबहू प्रियंका से मिलते हैं. इसे देखने के बाद यकीनन एक बार निक जोनस भी जरूर धोखा खा जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अक्सर हम आपको ऐसे वीडियोज या फोटो दिखाते हैं, जिसमें आपके पसंदीदा कलाकारों की तरह एक्टिंग करते या उनकी तरह दिखते लोग नजर आते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको दिखाते हैं एक ऐसी एक्ट्रेस की कार्बन कॉपी का वीडियो जिसे देखकर आप तो क्या उनके पति निक जोनस भी हैरान रह जाएंगे, और तो और उनकी बेटी मालती भी बड़ी होकर प्रियंका की हमशक्ल इस लड़की को कहीं मम्मा ना बोलने लगें. प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल अमायरा डोंगरे का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. 

बाजीराव मस्तानी में प्रियंका चोपड़ा ने भले ही छोटा किरदार निभाया, लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग ने पेशवा बाजीराव की बीवी काशी के किरदार में जान डाल दी. आज भी उनके इस रोल को खूब पसंद किया जाता है, लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं रील लाइफ काशी. जी हां, इंस्टाग्राम पर एक रील इन दिनों खूब वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करती हुई यह लड़की हुबहू काशी की एक्टिंग कर रही है और एकदम प्रियंका चोपड़ा की तरह ही दिख रही हैं.

प्रियंका चोपड़ा की तरह नजर आने वाली इस लड़की का नाम अमायरा डोंगरे है, जो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और उनके 111k से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. यह मूल रूप से नागपुर की रहने वाली हैं और खुद को एक अदाकारा बताती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके कई सारे वीडियो मौजूद है, जिसमें वो  प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करती नजर आती हैं. अब इस वीडियो में ही देख लीजिए जिसमें वह बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा में प्रियंका चोपड़ा के लुक को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं.

प्रियंका की हमशक्ल के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखने वाली इस लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसे लिप्स कराने के लिए प्रियंका ने सर्जरी की, आपको गॉड गिफ्ट मिला है. एक यूजर ने लिखा कि आप जो भी है बहुत ही टैलेंटेड हैं. तो कई यूजर्स ने उन्हें बाजीराव मस्तानी के और वीडियो बनाने की सलाह दी और लिखा कि आप हूबहू प्रियंका चोपड़ा की तरह दिखती है.

Advertisement

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

Featured Video Of The Day
Garba में जाने से पहले देखलें ये न्यूज, गैर हिंदुओ को पंडालों में एंट्री रोकने के लिए बनाई गाइडलाइन