Netflix Top 10 में भारतीय शो का दबदबा, दुबई के भारतीय अमीरों के सीक्रेट नंबर वन पर तो हरियाणी बॉक्सर भी छाए

Netflix Top 10 में भारतीय शो का दबदबा जारी है. खास बात ये कि दुबई के अमीर भारतीयों का सीक्रेट नंबर 1 शो बना la हरियाणी बॉक्सरों की कहानी भी जीत रही दिल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेटफ्लिक्स पर भारतीय सीरीज का हल्लाबोल
Netflix
नई दिल्ली:

गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे है. जहां बच्चों को ध्यान में रखकर एनिमेशन फिल्में खूब धूम मचा रही हैं तो वहीं अगर रियलिटी शो की बात करें तो नेटफ्लिक्स पर एक शो ने जमकर धूम मचा रखी है. नेटफ्लिक्स के 25 मई 2026 की टॉप 10 की लिस्ट देखें तो इसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आते हैं. आइए एक नजर डालते हैं नेटफ्लिक्स टॉप 10 टीवी शो पर जिनमे भारत के 4 शो खूब धूम मचा रहे हैं.

दुबई के अमीर भारतीयों की लग्जरियस लाइफ

‘देसी ब्लिंग' ने सबसे बड़ा सरप्राइज दिया है. दुबई में रहने वाले अमीर भारतीय परिवारों की लग्जरी लाइफ, ड्रामा, पार्टी और घरेलू झगड़ों वाली ये रियलिटी सीरीज टॉप पोजिशन पर पहुंच गई. इसमें तबिंदा सानपाल की बातें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. जिस तरह की लगजरी लाइफ की बात वो कर रही हैं, उस तरह की जिंदगी जीना हर किसी की ख्वाब होता है. लग्जरी कारों, डिजाइनर कपड़ों और ‘देसी स्वैग' के कॉकटेल ने युवा दर्शकों को इसकी ओर खूब आकर्षित किया, जिस वजह से ये नंबर वन पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ें: OTT पर करोड़ों कमा रहे ये 7 एक्टर, अजय, सैफ, मनोज, शाहिद, वरुण और जयदीप अहलावत में नंबर वन कौन?

हरियाणवी मुक्केबाजों का कहर

नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में ‘ग्लोरी' भी खूब देखी जा रही है. 1 मई को रिलीज हुई इस स्पोर्ट्स ड्रामा में दिव्येंदु, पुलकित सम्राट, सुविंदर विक्की, जन्नत जुबैर और अशुतोष राणा लीड मे हैं. इस ने रिलीज के तीन हफ्तों बाद भी टॉप 4 में जगह बनाए रखी है. ‘ग्लोरी' हरियाणा के बॉक्सिंग जगत की कहानी है. बॉक्सर की रहस्यमय मौत के बाद परिवार की पुरानी दुश्मनियां, महत्वाकांक्षा और सच्चाई की तलाश इसमें दिखाई गई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा में घर, घर मे सोने का अंबार, एक साल की बेटी के पास रोल्स रॉयस, देसी ब्लिंग की तबिंदा की लग्जरियस लाइफ

कोर्ट मे भी कॉमेडी

इस टॉप 10 में अगली सीरीज ‘मामला लीगल है सीजन 2' शामिल है. ये 8वें नंबर पर है. टीवीएफ की ये कानूनी कॉमेडी छोटे-छोटे कोर्ट केस, वकीलों की चालाकियों और क्लाइंट्स की मजेदार कहानियों पर टिकी है. सीजन 1 के फैंस इस सीजन को और ज्यादा पसंद कर रहे हैं. नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में इमरान हाशमी के शो तस्करी ने भी जगह बनाई है और ये दर्शकों की चहेती सीरीज बनी हुई है. ये सीरीज 10वे नंबर पर है.

Advertisement

इसके अलावा नेटफ्लिक्स टॉप 10 में दूसरे नंबर पर बर्लिन ऐंड द लेडी विद द अरमाइन, तीसरे नंबर पर द वंडरफूल्स, पांचवें पर द बोरोज, छठे पर इफ विशेस कुड किल, सातवें माय रॉयल नेमेसिस और नौवें नंबर पर नेमेसिस है. इफ विशेस कुड किल ऐसी वेब सीरीज है जो लंबे समय से चार्ट में टिकी हुई है. 

आपको कौन सी सीरीज सबसे ज्यादा पसंद आई? कमेंट में जरूर बताएं.

Featured Video Of The Day
चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम तो छलका लोगों का दर्द
Topics mentioned in this article