काला चश्मा गाने पर अफ्रीकी बच्चों का डांस देख इंप्रेस हुईं नेहा कक्कड़ वीडियो शेयर कर बोलीं- दिल जीत लिया लड़कों ने

अफ्रीकी बच्चों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. इस छोटे डांस क्रू ने लोगों का दिल जीत लिया है. वहीं हाल ही में अफ्रीकी किड स्टार्स फिल्म बार-बार देखो का पॉपुलर गाना काला चश्मा पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
नेहा कक्कड़ का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अफ्रीकी बच्चों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. इस छोटे डांस क्रू ने लोगों का दिल जीत लिया है. वहीं हाल ही में अफ्रीकी किड स्टार्स फिल्म बार-बार देखो का पॉपुलर गाना काला चश्मा पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. लोग इस वीडियो को देख उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने भी इन बच्चों का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. नेहा ने जब से इन बच्चों को इस गाने पर डांस करता देखा है वे उनकी दीवानी हो गई हैं. सोशल मीडिया पर बच्चों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

हाल ही में नेहा कक्कड़ ने एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा बच्चों की तारीफ करती थक नहीं रही हैं. वे कहती हैं हमारे गाने काला चश्मा को बेहद प्यार मिल रहा है. और इन छोटे बच्चों ने तो दिल ही जीत लिया है. सोशल मीडिया पर बच्चों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 
एक फैन ने कमेंट करते हए कहा क्या बात है रॉकिंग व्बॉज़ तो वहीं दूसरे ने कमेंट करते हुए कहा धमाल मचा दिया बच्चों ने.

बता दें कि अफ्रीकी बच्चों का ये पहला वीडियो नहीं है जो देश विदेश में छाया हुआ है. इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. ये बच्चे अपने डांस से सभी को अपना दीवाना बना लेते हैं. 

Advertisement

VIDEO: 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले रणबीर ने अयान मुखर्जी के साथ किए 'लालबागचा राजा' के दर्शन

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War: ईरान के खिलाफ जंग में हांफने लगा इजरायल, सैनिकों की होने लगी कमी