रेखा की बहन ने रिजेक्ट की थी राजकपूर की बॉबी, बेटे को बॉलीवुड में मिला रिजेक्शन

आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सदाबहार अभिनेत्री रेखा रिश्ते में आंटी लगती है. शख्स ने बताया, मैं एक्टर बनना चाहता था, लेकिन रेखा आंटी ने मेरी मदद नहीं की. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रेखा की बहन ने रिजेक्ट की थी राजकपूर की बॉबी
नई दिल्ली:

भारतीय सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा' (Rekha) अपने शानदार अभिनय, खूबसूरत अंदाज से जानी जाती हैं. वहीं हर कोई उनके काम की सराहना करता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी रेखा रिश्ते में मौसी लगती है और उन्होंने बताया कि एक समय था,जब  रेखा ने उनकी एक्टर बनने में कोई मदद नहीं की थी. आइए जानते हैं, उनके बारे में

शख्स का नाम है नवीद ओजमान

यहां हम नवीद ओजमान के बारे में बताने जा रहे हैं. बॉलीवुड में नाम कमाने की ख्वाहिश लिए नवीद मुंबई आए थे और वह वहां सुपरस्टार रेखा को जानते थे, जो रिश्ते में उनकी की मौसी लगती हैं. बता दें, उन्होंने शॉन पेन और एनेट बेनिंग जैसे हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से एक्टिंग सीखी थी. उस समय उनकी उम्र 27 साल की थी और वह एक शानदार डेब्यू की उम्मीद कर रहे थे. हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद भी एक साल तक उनके हाथ कोई प्रोजेक्ट नहीं लगा था. जिसके बाद वह भारी मन के साथ कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को लौट गए थे. उन्होंने बताया कि मेरे हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा था और मेरी रेखा मौसी ने उस दौरान कोई मदद नहीं की थी.



नवीद ओजमान ने बताया, रेखा मौसी ने क्यों नहीं की थी मदद

नवीद ओजमान ने एक न्यूज वेबसाइट को इंटरव्यू देते हुए बताया कि “मेरी रेखा मौसी बॉलीवुड में एक बहुत बड़ा नाम है, लेकिन उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर से मिलने में मेरी ज्यादा मदद नहीं की थी.  मैं मुंबई में बहुत लंबे समय से था और मुझे खुद को साबित करने के लिए सिर्फ एक फिल्म की जरूरत थी. परिवार का साथ न होने के कारण फिल्म प्रोड्यूसर से काम के सिलसिले में मिलना बेहद मुश्किल था”. उस समय नवीद ने कई बार कोशिश की, कि उन्हें एक फिल्म मिल जाएं, लेकिन उनके कई प्रयास असफल रहे और एक समय ऐसा था, जब उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी.



नवीद ने बताया, " फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना काफी मुश्किल है और यहां सफलता की कोई गारंटी नहीं है. इस फील्ड में करियर बनाना एक बहुत बड़ा जुआ है. मैंने अपनी आंखों से फिल्म इंडस्ट्री में लोगों के जीवन को बर्बाद होते हुए देखा है"

रेखा मौसी ने काम दिलाने के लिए किए थे कुछ प्रयास: नवीद ओजमान

जब उनसे उनकी रेखा मौसी के प्रोजेक्ट दिलाने में भूमिका के बारे में और पूछा गया, तो नवीद ने बताया, "मेरी रेखा आंटी मुझे कुछ इवेंट्स में अपने साथ लेकर जाती थी. इसके लिए मैं उनका आभारी हूं, लेकिन यह इंडस्ट्री रिश्तों का कारोबार है. इसमें लेन-देन चलता है."



नवीद अब छोड़ चुके हैं एक्टर बनने की उम्मीद

नवीद ने कई साल तक एक्टर बनने के लिए संघर्ष किया, लेकिन अब उनके हाथ सिर्फ निराशा ही लगी. हालांकि अब नवीद ने एक्टर बनने की उम्मीद छोड़ दी है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं इस इंडस्ट्री से तंग आ चुका हूं. मैं एक्टर बनने के लिए बहुत सीधा हूं और मुझे जीवन में बस साधारण चीजें चाहिए. मैंने अपने ‘करीबी लोगों' को देखकर कभी उनके जैसा बनना नहीं चाहा… और वह इच्छा खत्म हो गई है." नवीद रेखा की बहन राधा के बेटे हैं और वह अमेरिका में इनवेस्टमेंट बैंकर हैं.  


 

Featured Video Of The Day
Iran US Tension: ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप और अमेरिकी आर्मी में पड़ी फूट? | News Headquarter