नसीब अपना-अपना की भोली- भाली चंदा का बदल गया है पूरा लुक, लेटेस्ट फोटो में दबंग बॉस लेडी को देख फैंस हुए हैरान

हाल ही में राधिका की लेटेस्ट फिल्म 'थाई किझावी' रिलीज हो चुकी है लेकिन अभिनेत्री का लुक ऐसा है कि देखकर पहचान पाना मुश्किल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नसीब अपना-अपना की भोली- भाली चंदा का बदल गया है पूरा लुक
नई दिल्ली:

साल 1986 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म 'नसीब अपना-अपना' तो सभी को याद होगी. फिल्म में ऋषि कपूर और फराह नाज की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था, लेकिन फिल्म के एक और किरदार चंदा ने सबका दिल जीत लिया था.  चंदा का भोला-भाला किरदार फैंस के दिलों में आज तक जिंदा है, लेकिन अब वही अभिनेत्री पर्दे पर फैंस को पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर कर रही हैं. हम बात कर रहे हैं राधिका सरथ कुमार की, जो अब भाजपा से जुड़ी हुई हैं और आज भी पर्दे पर राज कर रही हैं. 

हाल ही में राधिका की लेटेस्ट फिल्म 'थाई किझावी' रिलीज हो चुकी है लेकिन अभिनेत्री का लुक ऐसा है कि देखकर पहचान पाना मुश्किल है. जहां नसीब अपना-अपना में चंदा बनकर लोगों के दिल में उतरने वाली राधिका अब 63 साल की उम्र में एक खडूस और तेज-तर्रार महिला का किरदार निभा रही हैं. उनका किरदार और लुक दोनों ही उनकी अब तक की सभी फिल्मों में निभाए गए किरदारों से अलग है.

Advertisement

'थाई किझावी' अभिनेत्री का लुक काफी अलग है. नाक में दो बड़ी नोकपिन और कानों में झुमकों के साथ, दबंग स्टाइल में चलने का तरीका उन्हें अलग बनाता है. देखकर पहचान पाना बहुत मुश्किल है कि वो वहीं चंदा हैं, जिनके भोलेपन पर लोग फिदा हो गए थे. अभिनेत्री के लुक की हर तरफ तारीफ हो रही है और फिल्म में उनकी अदाकारी को भी खूब सराहा जा रहा है.

बात अगर फिल्म की करें तो यह तमिल ड्रामा फिल्म है जिसमें अभिनेत्री ने पावुनुथाई नामक महिला का किरदार निभाया है, जो तेजतर्रार, स्वतंत्र व दबंग है. फिल्म में लालच, सत्ता और प्राचीन परंपराओं के नाम पर होने वाले दमन को दिखाया गया है. भले ही फिल्म कॉमेडी से भरी है लेकिन फिर भी सामाजिक संदेश के साथ आती है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही हैं. नौ करोड़ के बजट में बनी फिल्म पिछले 6 दिनों में 21 करोड़ का आकंड़ा पार चुकी है. माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में और बेहतरीन कलेक्शन करने में कामयाब होगी.
 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: Kharagpur Sadar की जंग, BJP-TMC उम्मीदवारों ने लगाए एक दूसरे के खिलाफ नारे!