मौनी रॉय ने तलाक की खबरों के बीच इस खास को बताया अपनी लाइफलाइन, कहा- तुम्हारे बिना जिंदगी...

मौनी रॉय ने खास दोस्त त्रिशा को अपनी 'लाइफलाइन' बताया. अनदेखी तस्वीरों के साथ नोट लिखा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मौनी रॉय ने इस शख्स को बताया अपनी लाइफलाइन
नई दिल्ली:

मौनी रॉय इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर बिजी हैं. इसी बीच उन्होंने शुक्रवार को अपनी करीबी मित्र त्रिशा गोकुलदास को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास पोस्ट किया. इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में अभिनेत्री और त्रिशा के साथ में बिताए गए पल शामिल हैं, जिनमें साथ में की गई ट्रिप्स की भी कुछ तस्वीरें हैं. मौनी ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मेरी लाइफलाइन. तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती. हमेशा मेरे साथ रहने और मेरा सहारा बनने के लिए धन्यवाद. भगवान करे तुम्हारी जिंदगी हमेशा खुशियों और प्यार से भरी रहे."

मौनी राय ने दी जन्मदिन की बधाई

त्रिशा की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. उनके फैंस कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया देने के साथ त्रिशा को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं. वहीं पोस्ट पर सेलेब्स भी रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन का 780 एपिसोड वाला वो शो, 90s में बना पहला बड़ा डेली सोप, मां के रेप का बदला लेने निकली थी पत्रकार

Advertisement

मौनी रॉय ने टीवी से बनाई पहचान

अभिनेत्री मौनी रॉय टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं. लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से करियर की शुरुआत करने वाली मौनी ने 'देवों के देव... महादेव' में 'सती' के किरदार से घर-घर में असल पहचान बनाई थी. इसके बाद 'नागिन' में 'शिवान्या' के किरदार ने उन्हें काफी लोकप्रिय बनाया था. इसके अलावा मौनी 'जरा नच के दिखा' (सीजन 1) और 'झलक दिखला जा' (2014) जैसे डांस रियलिटी शो का भी हिस्सा रहीं. 

बॉलीवुड में रखा मौनी रॉय ने कदम

फिल्म गोल्ड से मौनी ने अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था. इसी के साथ अभिनेत्री जल्द ही आगामी फिल्म 'द वाइव्स' में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मधुर भंडारकर ने किया है. यह एक ड्रामा फिल्म है जो बॉलीवुड की स्टार पत्नियों के जीवन, उनके रहस्यों, संघर्षों और ग्लैमर की दुनिया के पीछे छिपी सच्चाई को गहराई और बेबाकी से उजागर करती है. 

Advertisement

मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म

मौनी रॉय के साथ इस फिल्म में सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसेंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा और अर्जन बाजवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसका निर्माण 'भंडारकर एंटरटेनमेंट' और 'पीजे मोशन पिक्चर्स' के बैनर तले किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- आमिर खान, रणवीर सिंह और अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुका एक्टर निकला हत्या का दोषी, 12 साल से था फरार 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
UP Elections 2027 को लेकर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, 'सीटें नहीं, जीत हमारा फॉर्मूला है...'