Mother's Day : बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का करियर मां बनने के बाद खत्म माना जाता है. हालांकि, आज की लीडिंग लेडीज इस सोच को बदल रही हैं. वह बच्चों और करियर के बीच संतुलन बना रही है और अपने करियर को नई ऊंचाइयां दे रही हैं. मां बनने की जिम्मेदारियों और फिल्म सेट की कड़ी मेहनत के बीच तालमेल बिठाते हुए, ये एक्ट्रेसेस ताकत और बदलाव की मिसाल बन गई हैं. इन्होंने दुनिया को दिखाया है कि मां बनना एक सफल करियर का हिस्सा हो सकता है, उससे अलग नहीं.
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान अपने पहले बेटे तैमूर के जन्म के कुछ ही महीनों बाद काम पर लौट आई थीं और फिर जेह के जन्म के बाद भी वह काम पर लौटीं थीं. अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ‘वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग करना और बाद में बेबी बंप के साथ रैंप पर चलना—करीना ने इस पुरानी सोच को तोड़ दिया कि मां बनने के बाद एक एक्ट्रेस का करियर पीछे छूट जाता है. वहीं करीना ने ओटीटी पर डेब्यू किया और Jaane Jaan में नजर आईं. जहां उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई.
काजोल
90 की सुपरस्टार काजोल ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. काजोल के बड़े बच्चे हैं. मां बनने के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया था. हालांकि उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और ओटीटी (OTT) की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा (The Trial - Pyaar, Kaanoon, Dhokha) से डेब्यू किया. यह डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर रिलीज हुई. इस लीगल ड्रामा में उन्होंने 'नोयोनिका सेनगुप्ता' नाम की एक हाउस वाइफ का रोल प्ले किया जो अपने पति के जेल जाने के बाद वकील के रूप में करियर फिर से शुरू करती है. वहीं त्रिभंगा (Tribhanga), लस्ट स्टोरीज 2 (Lust Stories 2) मां जैसे कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में वह दिखीं.
रवीना टंडन
रवीना टंडन 90 की स्टार एक्ट्रेस रह चुकी हैं. वह कई हिट फिल्मों में नजर आईं. रवीना टंडन ने मां बनने के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था. उनकी बेटी राशा भी अब सिनेमा में डेब्यू कर चुकी हैं. वहीं रवीना ने भी अपना OTT डेब्यू किया. वह क्राइम और ड्रामा सीरीज में नजर आ चुकी हैं. उनके मुख्य OTT प्रोजेक्ट्स में Netflix की मशहूर क्राइम थ्रिलर 'अरण्यक' (2021) शामिल है, जिसमें उन्होंने कस्तूरी डोगरा का किरदार निभाया. Disney+ Hotstar का लीगल ड्रामा 'पटना शुक्ला' (2024); और 'Revenge' का हिंदी रीमेक 'Karmma Calling' (2024) में भी वह दिखीं. इसके अलावा वह Karmma Calling (2024 - Disney+ Hotstar) और 'One Friday Night' (2023) में भी अहम भूमिका में दिखी थीं.
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन की दो बेटियां रेनी और अलीसा हैं. उन्होंने दोनों को तब गोद लिया था, जब बॉलीवुड में अकेले मां बनना बहुत कम देखने को मिलता था. उन्होंने अपनी बेटियों की परवरिश के लिए सिनेमा से ब्रेक ले लिया था. हालांकि बाद में उन्होंने OTT प्लेटफॉर्म पर ‘आर्या' के साथ वापसी की. इसके ज़रिए उन्होंने दुनिया को दिखाया कि मां बनना कोई रुकावट नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की एक प्रेरणा है. उनके शो को समीक्षकों द्वारा सराहा गया. बाद में वह 'ताली' में नजर आईं.
माधुरी दीक्षित
करियर के पीक पर माधुरी दीक्षित ने डॉ. श्री राम नेने से शादी कर के बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. इस शादी से उनके दो बेटे हुए. बाद में उन्होंने देश वापसी की और सिनेमा में किस्मत आजमाई, लेकिन पहले की तरह सफल नहीं हो पाई. फिर उन्होंने OTT की दुनिया में डेब्यू किया. उन्होंने JioHotstar पर साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ 'Mrs. Deshpande' (2025), Netflix ड्रामा 'The Fame Game' (2022), और Prime Video फ़िल्म 'Maja Ma' (2022) में मुख्य भूमिका निभाई है. ओटीटी पर माधुरी की एक्टिंग की जमकर सराहना हुई.
ये मिसाल कायम करने वाली अभिनेत्रियां न सिर्फ मातृत्व को नए सिरे से परिभाषित कर रही हैं, बल्कि समाज जिस नजरिए से मातृत्व के बाद महिलाओं के करियर को देखता है, उसे भी बदल रही हैं. सेट पर ब्रेस्टफीडिंग को सामान्य बनाकर, बच्चों को शूटिंग पर साथ लाकर, और अपनी यात्रा के बारे में खुलकर बात करके, वे अनगिनत महिलाओं को बिना किसी अपराधबोध के अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती हैं. जैसे-जैसे ये अभिनेत्रियां अपने करियर में एक्टिव रहते हुए मातृत्व को अपना रही हैं, यह संदेश साफ है कि मातृत्व करियर को खत्म नहीं करता, बल्कि उसे और भी समृद्ध बनाता है.