मोनालिसा पति फरमान के साथ शाहरुख खान के गाने पर हुईं रोमांटिक, बोलीं- किसका है तुमको इंतजार मैं हूं ना....

मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल में उन्होंने अपने पति फरमान के साथ शाहरुख खान की फिल्म के गाने पर रील बनाई. मोना और फरमान की ये रील इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मोनालिसा ने पति फरमान के साथ बनाई रील, आपने देखी?
Social Media
नई दिल्ली:

महाकुंभ वाली मोनालिसा अब किसी इंट्रोडक्शन की मोहताज नहीं. पहले उन्हें महाकुंभ से शौहरत मिली फिर एक फिल्म मिल गई. फिल्म से कुछ विवाद जुड़े, मोनालिसा म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं फिर एक दिन पता चला कि मोनालिसा ने शादी कर ली है और इस शादी की वजह से उनके घर में काफी टेंशन चल रही है. टेंशन इसलिए क्योंकि मोनालिसा ने फरमान खान से शादी की. शादी के बाद आरोप लगे कि फरमान ने मोना को बहला-फुसला कर शादी की. उन पर लव जिहाद के भी आरोप लगे. हालांकि दोनों ने एक प्रोस कॉन्फ्रेंस कर सभी सवालों के जवाब दिए और सभी कयासों को शांत करवा दिया.

पति के साथ अच्छी चल रही मोना की शादीशुदा जिंदगी

मोना के इंस्टाग्राम अकाउंट से मिलने वाली झलक से ऐसा लगता है कि फरमान के साथ उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही है. मोना अक्सर ही फरमान के साथ तस्वीरें और रील्स शेयर करती रहती हैं. हाल में मोना और फरमान ने शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' के टाइटल ट्रैक पर रील बनाई. इस रील में दोनों की केमिस्ट्री से साफ है कि उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है और वे एक साथ खुश भी नजर आए. 

यहां देखें मोनालिसा की वायरल रील

मोना ने फरमान से शादी करने के लिए बदला धर्म?

जब मोना और फरमान की शादी की खबर सामने आई तो कहा जाने लगा कि शादी के लिए उन्होंने इस्लाम कबूल किया. हालांकि फरमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि इस शादी के लिए किसी ने धर्म नहीं बदला. शादी के बाद भी मोना अपना धर्म और रीति-रिवाज फॉलो करेंगी.

मोना को किसने ऑफर की थी फिल्म?

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को 'डायरीज ऑफ मणिपुर' नाम से एक फिल्म ऑफर की थी. इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी हालांकि अचानक मोनालिसा की शादी और उठे विवाद के बाद फिल्म का क्या हुआ इसे लेकर कोई अपडेट नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का 'ऊंचा लंबा कद' रिलीज, देखकर बताएं 19 साल पुराना जादू चला या नहीं

Featured Video Of The Day
गाजियाबाद कांड पर भड़के सीएम योगी, मौलानाओं और कट्टरपंथियों को दी खुली चेतावनी
Topics mentioned in this article