1-2 लाख नहीं मोनालिसा ने वायरल वीडियो में खुद बताई अपनी कमाई, बोलीं- गंगा मैया की कृपा से अब मैं...

मोनालिसा अब लाखों-करोड़ों की गाड़ियों में सफर कर रही हैं. वह एक्ट्रेस बनने की राह पर हैं और उनके फैंस को उनकी डेब्यू फिल्म का इंतजार है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
क्या आप जानते हैं महाकुंभ वाले मोनालिसा की कमाई
नई दिल्ली:

प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 से वायरल हुई रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा के अब दिन बदल चुके हैं. अपने कजरारे नैनों से देशभर में वायरल हुई मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वायरल गर्ल के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं और इनमें से कई वह निपटा चुकी हैं. मोनालिसा अब लाखों-करोड़ों की गाड़ियों में सफर कर रही हैं. वह एक्ट्रेस बनने की राह पर हैं और उनके फैंस को उनकी डेब्यू फिल्म का इंतजार है. इससे पहले मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी इनकम का खुलासा हुआ है. वायरल गर्ल की इनकम सुनने के बाद किसी को भी धक्का लग सकता है.

कितना कमा रही मोनालिसा? 

कभी गंगा के घाट पर माला बेचने वाली मोनालिसा अब कितना कमा रही हैं. इस वीडियो से सामने आ गया है. इस वायरल वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि अब आप खूब कमा रही हैं, लाखों में करोड़ों में पैसा आ रहा है, तो इस पर मोनालिसा ने कहा कि महादेव की कृपा है आ रही है. इसका मतलब यह है कि वायरल गर्ल की किस्मत पलट चुकी हैं और वह लाखों रुपये कमा रही हैं. वीडियो में कजरारे नैनों वाली ने यह भी कहा कि लोगों का प्यार मिला तो करोड़ों-अरबों रुपये भी कमाएंगी.
 

कैसे वायरल हुई थी मोनालिसा? 

दरअसल, मौजूदा साल के जनवरी में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में लगे महाकुंभ मेले में मोनालिसा अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष की माला बेचने पहुंची थी, जहां एक लोकल रिपोर्टर ने उन्हें कवर किया था. बस यहीं से उनके वीडियो वायरल हुए और देखते ही देखते मोनालिसा सोशल मीडिया स्टार बन गईं. आलम कुछ ऐसा हो गया था कि महाकुंभ पहुंचे लोगों का ध्यान महादेव से ज्यादा मोनालिसा पर जा रहा था. उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही थी और सुरक्षा के मद्देनजर वायरल गर्ल को वापस घर जाना पड़ा. इसके बाद सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी एक फिल्म में लिया, लेकिन डायरेक्टर यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुए, जिसके बाद इस फिल्म पर ताला लगा गया.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Nuclear Power Plant Attacked: Bushehr पर 4 बार हमला, GCC तक Radiation का खतरा?