मम्मी-पापा और बेटी की तिकड़ी का बॉक्स ऑफिस पर 'ब्लास्ट', एक्शन ऐसा 18 करोड़ में कमा ले गई 58 करोड़

12 दिन पुरानी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ के बजट में 58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बाप, बेटी और मां की ये एक्शन फिल्म कुछ अलग ही लेवल की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ब्लास्ट मूवी ने कर डाली बजट की तिगुना कमाई
YouTube
नई दिल्ली:

तमिल सिनेमा में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लास्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. अर्जुन सरजा, अभिरामी और प्रीति मुकुंदन की तिकड़ी ने दर्शकों को एक्शन और इमोशन की मजेदार डोज ने दिखा दिया कि अच्छी कहानी, शानदार परफॉर्मेंस और दमदार डायरेक्शन से छोटे बजट की फिल्म भी बड़ी कामयाबी हासिल कर सकती है. 28 मई 2026 को रिलीज हुई 'ब्लास्ट' सिर्फ 12 दिन में दुनियाभर 58.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है, जबकि इसका बजट सिर्फ 18 करोड़ रुपये है.

बॉलीवुड के लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

ब्लास्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ब्लास्ट की एक मध्यवर्गीय परिवार की है, जिसमें पिता राजारामन (अर्जुन सरजा) कराटे सिखाते हैं. उनकी पत्नी (अभिरामी) और बेटी (प्रीति मुकुंदन) भी मार्शल आर्ट्स में ट्रेंड हैं. शांतिपूर्ण जीवन जी रहे इस परिवार की जिंदगी में उस समय तूफान आ जाता है, जब वे एक खतरनाक कॉर्पोरेट सिंडिकेट से टकरा जाते हैं. परिवार मिलकर दुश्मनों से मुकाबला करता है. फिल्म फुल-ऑन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें इमोशनल ड्रामा और फैमिली बॉन्डिंग भी कम नहीं. सुभाष के. राज की यह डेब्यू फिल्म है और इसमें रवि बसरूर का म्यूजिक है.

ब्लास्ट का 12 दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 58.50 करोड़ पहुंच चुका है. डोमेस्टिक कलेक्शन 45.69 करोड़ और ओवरसीज 12.81 करोड़ रहा. फिल्म ने 300 प्रतिशत से ज्यादा की रिकवरी कर ली. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मम्मी-पापा-बेटी की तिकड़ी है. अर्जुन सरजा एक्शन किंग के रूप में वापसी कर रहे हैं. अबिरामी और प्रीति मुकुंधन ने एक्शन सीक्वेंस में कमाल किया है. खासकर प्रीति की एंट्री और फाइट सीन दर्शकों को दीवाना बना रहे हैं. केरल और तमिलनाडु में होल्ड जबरदस्त है. फिल्म के लिए वर्ड ऑफ माउथ ने भी बहुत काम किया है.

Advertisement

ब्लास्ट ट्रेलर

कौन है प्रीति मुकुंदन?  

प्रीति मुकुंदन की बात करें तो 25 वर्षीय एक्ट्रेस बीटेक इंजीनियर हैं. प्रीति ने 2024 में तेलुगु फिल्म 'ओम भीम बुश' से सिनेमा में एंट्री ली.  इसके बाद 'स्टार', 'कन्नप्पा', 'सर्वम माया' जैसी फिल्मों में काम किया. 'सर्वम माया' में निविन पॉली के साथ उनकी केमेस्ट्री की जमकर तारीफ हुई. प्रीति की आगामी फिल्मों में 'इधयम मुरली (तमिल)', इमो इमो इदी (तेलुगू) और दशामाकन (तमिल) शामिल हैं. इसके अलावा वे कार्तिक आर्यन के साथ 2027 में नागजिला में लीड एक्ट्रेस हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
लातूर ट्रैफिक कांस्टेबल शरद कांदे निलंबित
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainemnt
Blast Box Office Collection