साउथ के सुपर स्टार मोहनलाल ने शाहरुख खान की जवान के गाने पर किया जबरदस्त डांस, फैन्स बोले- इतना स्टाइल कहां से लाते हो ?

एक्शन और इमोशन ही नहीं डांस के मामले में भी तबाही हैं साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल. शाहरुख खान के गाने पर किया ऐसा डांस कि बांध दी महफिल.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शाहरुख खान के अंदाज में मोहनलाल का डांस
नई दिल्ली:

सुपरस्टार मोहनलाल ने कोच्चि में एक अवॉर्ड शो में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के गाने जिंदा बंदा पर डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी. 63 साल के मोहनलाल का शाहरुख और रजनीकांत के गाने पर थिरकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्स पर मोहनलाल के फैन पेज से शेयर किए गए वीडियो में से एक में एक्टर को भूरे रंग की चमड़े की जैकेट और पैंट के साथ चीता-प्रिंटेड शर्ट पहने देखा गया था. उन्होंने मंच पर अपनी एनर्जेटिक वॉक भी दिखाया. उन्होंने जेलर से रजनीकांत का गाना हुकुम भी परफॉर्म किया. जिंदा बंदा शाहरुख खान और एटली के जवान के चार्टबस्टर्स में से एक था. इरशाद कामिल के लिखे इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक से सजाया. रजनीकांत की जेलर में मोहनलाल ने कैमियो किया था.

जवान फिल्म के गाने भी अनिरुद्ध रविचंदर ने बनाये थे. इस बीच वर्कफ्रंट पर मोहनलाल ने थारुण मूर्ति के डायरेक्शन में बनी फिल्म L360 की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म जिसे फिलहाल L360 नाम दिया गया है 22 अप्रैल को फ्लोर पर चली गई. मोहनलाल एक्टर और डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन की आने वाली फिल्म L2E: एम्पुरान में भी दिखाई देंगे. पृथ्वीराज के डायरेक्शन में बनी मोहनलाल की फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है. फिल्म के एक पोस्टर में मोहनलाल को कैमरे की ओर पीठ करके, हाथ में बंदूक लिए और हेलीकॉप्टर की ओर मुंह करते हुए दिखाया गया है. पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म लूसिफर की अगली कड़ी की अनाउंसमेंट अगस्त 2022 में की गई थी.

फ्रैंचाइजी के पहले पार्ट को फैन्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला.  अब L2E: एम्पुरान की बात करें तो ये फिल्म मलयालम, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी. फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहा है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran-Attack on Israel: ईरान के ताबड़तोड़ हमले से सेंट्रल इजराइल में तबाही! देखें खौफनाक मंजर