मशहूर प्लैबैक सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. वहीं 13 मार्च यानी आज उनका अंतिम संस्कार 4 बजे होने वाला है, जिससे पहले सेलेब्स और फैंस अंतिम दर्शन करने पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इसमें जैकी श्रॉफ, तब्बू, नील नीतिन मुकेश और मीनाक्षी शेषाद्रि का नाम शामिल है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जनाई भोसले के राखी भाई मोहम्मद सिराज भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं.
अंतिम दर्शन करने पहुंचे मोहम्मद सिराज
सोशल मीडिया पर पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मोहम्मद सिराज हाथ में माला लिए आशा भोसले के अंतिम संस्कार में पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं दादी के निधन से इमोशनल हुईं जनाई भोसले को क्रिकेटर गले लगाते हुए नजर आ रहे है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मोहम्मद सिराज जनाई भोसले को बहन मानते हैं और उनसे हर साल राखी बंधवाते हैं. शुरुआत में लोगों ने उनके रिश्ते को रिलेशनशिप का नाम दे दिया था, जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को फैंस के सामने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया.
दादी के अंतिम संस्कार में इमोशनल हुईं जनाई भोसले
आशा भोसले का पूरा परिवार इस मौके पर मौजूद और इमोशनल नजर आया. जनाई भोसले, आशा भोसले की पोती को भी वायरल वीडियो में इमोशनल होते हुए देखा जा सकता है. वहीं वह दादी के पार्थिव शरीर को निहारती और छूती दिख रही हैं. वीडियो देख फैंस भी इमोशनल हो गए हैं.