Mirzapur Release Date: सिनेमाघरों में दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल, मिर्जापुर मूवी रिलीज डेट का ऐलान 

Mirzapur Release Date: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका ऐलान मेकर्स ने कर दिया है.    

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mirzapur Movie Release Date: मिर्जापुर द मूवी की रिलीज डेट आई सामने
नई दिल्ली:

Mirzapur Release Date: ‘मिर्जापुर' वेब सीरीज अब फिल्म में तब्दील हो चुकी है. इसे सिनेमाघरों में लाया जा रहा है. यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी. एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. भारत की सबसे आइकॉनिक OTT फ्रैंचाइज़ी अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. मेकर्स ने आज मिर्जापुर: द मूवी की थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

सिल्वर स्क्रीन पर होगी कालीन भैया की वापसी

फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर. पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया की भी बहुप्रतीक्षित वापसी हो रही है. पहली बार मिर्जापुर की कल्ट कहानी सिनेमाघरों में उतरेगी और इस तरह से अपने फैंस को एक जबरदस्त बिग-स्क्रीन अनुभव देने वाली है. 

मिर्जापुर: द मूवी के बारे में 

फिल्म में इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, एक एक्सल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mojtaba Khamenei कहाँ हैं? US President Trump का बड़ा दावा, क्या Iran Supreme Leader ज़िंदा हैं?