मीरा राजपूत ने शेयर की नियॉन कलर की ड्रेस में फोटो तो फैन्स ने किया मजाक, बोले- पानी पूरी लग रही हो

मीरा के इस लुक को देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं तो फैन ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है क्वालिटी टाइम बिता रही हैं

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मीरा राजपूत ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत अपने लुक्स और फैशन को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं. भले ही मीरा राजपूत ने फिल्मों ने डेब्यू ना किया हो, लेकिन वे किसी बड़ी स्टार से कम नहीं दिखती हैं. हाल ही में मीरा राजपूत ने एक पोस्ट अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है की मीरा इस समय बुर्ज खलीफा में समय बिता रही हैं. मीरा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं. उसमें उन्होंने नियॉन कलर का ऑफ शोल्डर आउटफिट पहना हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने खाने की भी कई तस्वीरें शेयर की हैं. 

मीरा के इस लुक को देख फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं तो फैन ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है क्वालिटी टाइम बिता रही हैं आप तो दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- पानी पूरी लग रही हो. बता दें की सोशल मीडिया पर मीरा की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. 

आपको बता दें की मीरा राजपूत कई फैशन ब्रांड के लिए फोटोशूट करती हैं. इसके साथ ही मीरा और शाहिद के फनी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. फैन्स को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है. बता दें की मीरा दो बच्चों की मां हैं, लेकिन वे इतनी फिट हैं की कोई भी उन्हें 24 से ज्यादा की बना नहीं सकता है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: जंग के बीच ईरान ने पकड़ लिया अमेरिका का पायलट? | Donald Trump
Topics mentioned in this article