Michael Box Office Collection: माइकल जैक्सन के दीवाने इंडियन फैंस, पहले वीकेंड पर खूब हुई कमाई

Michael Box Office Collection: अक्षय कुमार की भूत बंगला की रफ्तार के बीच माइकल थियेटर्स में आई और धूम मचा गई. इस फिल्म ने दर्शकों के अंदर के माइकल फैन्स को जगा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
माइकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार की भूत बंगला की चलती गाड़ी के बीच में रिलीज हुई माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल' ने रिलीज के शुरुआती चार दिनों (डे 0 से डे 3 तक) में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 16 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. Sacnilk की रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 19.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिले जुले रिव्यू मिले हैं. वहीं कमाई की बात करें तो आंकड़ा कुछ इस तरह हैं-

•  डे 0: 1.70 करोड़ रुपये
•  डे 1: 3.70 करोड़ रुपये
•  डे 2: 5.10 करोड़ रुपये
•  डे 3: 5.50 करोड़ रुपये

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणवीर सिंह के लीड रोल वाली स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) रिलीज के 39वें दिन (26 अप्रैल) को 3.40 करोड़ रुपये कमा सकी. फिल्म की अब तक की कुल नेट कमाई भारतीय बाजार में 1,130.59 करोड़ रुपये हो चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,777.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला' रिलीज के 10वें दिन (26 अप्रैल) को 12.50 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही. अब तक इसकी कुल नेट कमाई 113.40 करोड़ रुपये हो चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 179.48 करोड़ रुपये रहा है. अब अगर 26 अप्रैल को इन तीनों ही फिल्मों का कलेक्शन देखा जाए तो माइकल ने 5.50 करोड़ रुपये  और कुल 16 करोड़ कमाए. अक्षय की भूत बंगला ने 12.50 करोड़ रुपये वहीं कुल: 113.40 करोड़. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने 3.40 करोड़ रुपये और कुल 1,130.59 करोड़ कमाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र ने पकड़ ली थी बाघ की पूंछ, एक्शन सीन देखकर सेट पर खड़े हो गए सबके रोंगटे

ये तीनों फिल्में फिलहाल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को एंटरटेन कर रही हैं. ‘माइकल' नई रिलीज के तौर पर शुरुआती रफ्तार पकड़ रही है, जबकि ‘धुरंधर 2' और ‘भूत बंगला' लगातार अच्छी परफॉर्मेंस जारी रखे हुए हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump पर हमले की साजिश? White House Dinner में Firing की पूरी खौफनाक इनसाइड कहानी समझें