Michael Box Office Collection Day 1: भारत में माइकल जैक्सन की फैन फॉलोइंग का जादू, पहले दिन ओपनिंग से गिन्नी वेड्स सनी 2 को पछाड़ा

Michael Box Office Collection Day 1: माइकल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले दिन 5 करोड़ से भी ज्यादा रहा है. जबकि गिन्नी वेड्स सनी की कमाई ओपनिंग डे पर लाखों में सिमट कर रह गई है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Michael Box Office Collection Day 1
नई दिल्ली:

Michael Box Office Collection Day 1: माइकल जैक्सन के फैन दुनियाभरों में हैं. वहीं उनकी बायोपिक शुक्रवार 24 अप्रैल को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसके चलते फैंस ही नहीं इंडियन सेलेब्स के बीच भी किंग ऑफ पॉप की चर्चा रही. वहीं पहले दिन फिल्म का कलेक्शन भी करोड़ों में रहा. जबकि अविनाश तिवारी की गिन्नी वेड्स सनी 2 की लाखों की कमाई में माइकल के करोड़ों के ओपनिंग कलेक्शन की दहाड़ देखने को मिली. इसके चलते फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. 

माइकल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन भारत में 5.50 करोड़ कलेक्शन हासिल किया. जबकि इंडिया ग्रॉस 6.60 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 6.60 करोड़ का रहा है. गिन्नी वेड्स सनी 2 के कलेक्शन की बात करें तो 30 लाख की कमाई पहले दिन फिल्म ने हासिल की है. जबकि 36 लाख कमाई वर्ल्डवाइड फिल्म ने हासिल की है. वहीं भूत बंगला का कलेक्शन 8 दिनों में 140 करोड़ पार हो गया है. 

ये भी पढे़ं- प्रोड्यूसर पैसा लगाने को नहीं थे तैयार, पत्नी के गहने बेचकर बनाई फिल्म, बेड पर थे निर्माता तब मिला ऑस्कर

अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन को बताया आठवां अजूबा

अनुपम खेर ने एक्स पर लिखा, “डियर माइकल जैक्सन, यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं है… यह समय में रुक गई एक भावना है. मुझे आज भी वह पल याद है जब मैंने मुंबई में आपसे हाथ मिलाया था. उस एक पल के लिए मेरे अंदर का फैन पूरी तरह हावी हो गया था. यह अवास्तविक था… लगभग अविश्वसनीय… जैसे किसी जादू को छू लिया हो, विश्वास ही नहीं हो रहा था. आप एक ऐसी घटना थे जिसे शायद दुनिया फिर कभी न देख पाए. अगले हजार सालों तक सचमुच आपके जैसा कोई नहीं होगा. हम धन्य हैं कि आप इस धरती पर आए और अपनी कला, मासूमियत और प्रतिभा से लाखों लोगों के जीवन को छुआ. आप मानवता के लिए ईश्वर का उपहार थे. आप जहां भी हों, उम्मीद है कि आप अपने स्टाइल में थिरक रहे होंगे, कुछ नया रच रहे होंगे और मुस्कुरा रहे होंगे.”

Advertisement

माइकल फिल्म के बारे में 

एंटोनी फुक्वा द्वारा निर्देशित फिल्म 'माइकल' में माइकल जैक्सन के करियर के विभिन्न पड़ाव, उनके सबसे बड़े हिट गाने, और पिता के सख्त नियंत्रण से मुक्ति पाकर अपनी पहचान बनाने का सफर दिखाया गया है. जाफर ने माइकल की भूमिका निभाई है. 

ये भी पढे़ं- शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने निवेश में एक्टर्स को भी छोड़ा पीछे, बांद्रा में खरीदे 38 करोड़ के 3 लग्जरी फ्लैट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राज्यसभा के 7 सांसदों ने थामा 'कमल' Arvind Kejriwal | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article