मेट गाला 2026 में इस बार भी कई सेलेब्रिटीज ने अपनी क्रिएटिविटी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. फैशन को आर्ट मानते हुए उन्होंने ऐसे आउटफिट्स चुने जो देखने में अनोखे तो थे ही, साथ ही हैरान कर देने वाले भी. आइए जानते हैं कुछ सबसे अलग और अजीबोगरीब स्टाइल के बारे में.
जेनेल मोनाए
जेनेल मोनाए ने नैचुरल और मॉडर्न टेक्नोलॉजी को मिलाकर एक हटके लुक तैयार किया. उनके गाउन पर बिजली की तारें, लाइट के एलिमेंट्स और हरे-भरे पौधे एक साथ बुने गए थे. इसमें चलती-फिरती तितलियां और ड्रैगनफ्लाई भी शामिल थे, जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत हो रही थी. यह लुक टेक्नोलॉजी और नेचर के फ्यूजन का बेहतरीन एग्जाम्पल था.
जॉर्डन रोथ
जॉर्डन रोथ का स्टाइल थोड़ा डरावना और रहस्यमयी था. वे रेड कार्पेट पर एक साये जैसी इमेज के साथ पहुंचीं. उनके कंधे पर एक मूर्ति जैसा आकृति थी, जो ठीक उनके पीछे से झांकती हुई लग रही थी. यह पूरा लुक मानो कोई पुरानी कहानी या भयावह कला का हिस्सा हो.
सेबीन गैटी
सेबीन गैटी ने इस इवेंट में सबसे डरावने लुक्स में से एक पेश किया. उनका आउटफिट ऐसा था जैसे खून से सने हाथ उन्हें जकड़ रहे हों. पूरे लुक में गहरे और अंधेरे रंगों का इस्तेमाल किया गया था, जो देखने वालों को एक रहस्यमयी और डार्क वाइब देता था.
हेडी क्लम
हेडी क्लम को Met Gala 2026 में इस लुक में पहचान पाना थोड़ा मुश्किल था. उनका लुक मदर मेरी से इंस्पायर्ड था. ऐसा लग रहा था कि जैसे वह कोई इंसान नहीं बल्कि चलती फिरती संगमरमर की मूर्ति हों.
ये लुक मेट गाला की थीम “Fashion is Art” को पूरी तरह जीवंत करते हैं, जहां फैशन सिर्फ कपड़े नहीं बल्कि एक कलात्मक अभिव्यक्ति बन जाता है. हर साल की तरह इस बार भी कई सेलेब्रिटीज ने अपनी क्रिएटिविटी से सबका ध्यान खींचा.