पिछले साल तक कराची के ल्यारी के बारे में लोगों को पता नहीं था. लेकिन 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई आदित्य धर की धुरंधर ने इस शहर को टॉक ऑफ द टाउन बना दिया. फिल्म में लियारी गैंग की गतिविधियों का एक बड़ा केंद्र दिखाया गया है. जहां एक तरफ भारत में इस फिल्म की काफी तारीफ हुई तो वहीं सीमा पार के लोगों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. इसी बीच पाकिस्तानी फिल्म मेरा ल्यारी को धुरंधर का जवाब कहा जा रहा है, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.
क्या है मेरा ल्यारी
अबू अलीहा द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई मेरा ल्यारी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें महिला फुटबॉल टीम के बारे में दिखाया गया है. डॉन के अनुसार, फिल्म में आयशा ओमार एक फुटबॉल कोच के रोल में नजर आ रही हैं, जो एक गंभीर चोट के कारण खेल नहीं पाई. वहीं यह चोट घरेलू हिंसा का नतीजा थी. लियारी से निकलने के बाद वह उस इलाके की लड़कियों को फुटबॉल खेलना सिखाने के लिए वापस आती हैं. इसके अलावा फिल्म में दानानीर मोबीन और ट्रिनेट लुकास भी नजर आ रही हैं, जो सपोर्टिंग रोल में हैं. इस फिल्म को सिंध के सूचना विभाग का समर्थन मिला है.
ये भी पढ़ें- 1993 की सबसे महंगी फिल्म, फ्लॉप होने के बाद टूट गए थे सतीश कौशिक, चलती कार से कूदने के लिए हो गए थे तैयार
धुरंधर को जवाब कही जा रही मेरा ल्यारी
दिसंबर में फिल्म का अनाउंसमेंट किया गया था, जिसके चलते सिंध के सूचना विभाग मिनिस्टर शारजील मेमम ने भारत द्वारा फैलाए जा रहे "नेगेटिव प्रोपेगेंडा" का पाकिस्तान का जवाब बताया था. मेमन ने धुरंधर को पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के ने नेगेटिव प्रोपेगैंडा का एक और उदाहरण" कहा था और यह भी कहा था कि 'मेरा ल्यारी' "ल्यारी का असली चेहरा यानी शांति, समृद्धि और गौरव दिखाएगी."
मई में रिलीज होगी मेरा ल्यारी
पिछले दिनों गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरा ल्यारी नाम से एक फिल्म का निर्माण किया गया है, जिसकी एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर आयशा उमर हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है. उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, मेरा ल्यारी दुनिया से मिलने के लिए तैयार है. मैं बहुत शुक्रगुजार और एक्साइटेड हूं यह अनाउंस करने के लिए कि हमारी फिल्म लंदन के ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में 28वें यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में 2 मई 2026 को प्रीमियर के लिए तैयार है. यह ल्यारी के जज्बे को ग्लोबल स्टेज में दिखाने का पल है. इसके बाद यह घर पाकिस्तान आएगा. तैयार हो जाइए तैयारी को देखने के लिए और महिलाओं, रॉ, सच्ची और बिना किसी माफी के सच्ची बिग स्क्रीन पर.
ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह की वाइफ की 5 फोटो, तलाकशुदा बचपन की दोस्त को बनाया दूसरी पत्नी