80 के दशक की वो एक्ट्रेस जिसने प्रिंस चार्ल्स को किया था किस, लंदन तक हो गए थे चर्चे

आज हम एक बॉलीवुड स्टार के बारे में बात कर रहे हैं जो 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक थीं. उनका सफर आसान नहीं रहा फिर भी उन्होंने हमें कई तरीकों से इंस्पायर किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रिंस चार्ल्स को किया था किस!
Social Media
नई दिल्ली:

वे कहते हैं, "हमारी सबसे बड़ी महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरने पर उठने में है" और यह बात कई लोगों के लिए सच है, खासकर बॉलीवुड की दुनिया में. चुनौतियों का सामना करने के बाद लोगों के फिर से उभरने की कहानियां सुनना हमेशा इंस्पिरेशन देता है और बॉलीवुड सितारों के पास ऐसी कई कहानियां हैं जो हमें इंस्पायर करती हैं. आज हम एक बॉलीवुड स्टार के बारे में बात कर रहे हैं जो 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक थीं. उनका सफर आसान नहीं रहा फिर भी उन्होंने हमें कई तरीकों से इंस्पायर किया है. हम बात कर रहे हैं पद्मिनी कोल्हापुरे की जिन्होंने एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था.

एक ट्रेडिशनल महाराष्ट्रियन परिवार से होने के बावजूद पद्मिनी कोल्हापुरे ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता. वह अपने अपार टैलेंट और अट्रैक्शन के जरिए पॉपुलैरिटी के शिखर पर पहुंचीं.

जब प्रिंस चार्ल्स को किस कर बटोरी सुर्खियां

1980 में प्रिंस चार्ल्स के भारत दौरे के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनका वेलकम किया और वेलकम सेरेमनी के दौरान उनके गाल पर किस किया. पद्मिनी कोल्हापुरे ऐसा करेंगी ऐसा किसी ने सोचा तक नहीं था. इस बात ने मीडिया में हलचल मचा दी और जल्द ही शहर में चर्चा का विषय बन गया. ये खबर हर अखबार और मैगजीन में थी.

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में पद्मिनी ने प्रिंस चार्ल्स के साथ उस पल को याद किया और एक मजेदार घटना शेयर की. लंदन ट्रिप के दौरान, एक इमिग्रेशन अफसर ने उन्हें पहचान लिया और पूछा, "क्या आप वही लड़की हैं जिसने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था?"

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait को लेकर 22 देशों ने ईरान को दी Final Warning! | Breaking News