मसाबा गुप्ता ने वेडिंग पार्टी लुक किया शेयर, तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- उस दिन का इंतज़ार कर रही थी जब मैं...

बीते दिनों मसाबा गुप्ता ने एक्टर सत्यदीप मिश्रा से एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में शादी कर ली थी, जिसकी फोटो उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी. इस फोटो में मसाबा की मां नीना गुप्ता उनके पति और पिता विवियन रिचर्ड देखने को मिले थे.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
मसाबा गुप्ता ने शेयर की वेडिंग पार्टी लुक की तस्वीरें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी यानी फैशन डिजाइनर और एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता इन दिनों अपनी शादी की वीडियो और फोटो को लेकर चर्चा में हैं. जहां हाल ही में एक्ट्रेस की वेडिंग पार्टी में पिता विवियन रिचर्ड और नीना गुप्ता की स्पीच से लेकर केक का वीडियो वायरल हुआ था तो वहीं एक्ट्रेस का लुक काफी चर्चा में रहा था. लेकिन अब मसाबा ने अपने इस खास लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ उन्होंने एक खास कैप्शन शेयर किया है. 

अपनी वेडिंग पार्टी का लुक शेयर करते हुए मसाबा ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह ब्लू कलर और ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, “पूरी दुनिया और चांद, मुझे मेरे दिल और हाथों में मिल गया है” मैं एज़्ज़ेडाइन अलाया की फैन हूं और उस दिन का इंतज़ार कर रही थी जब मैं फैशन डिजाइनर से अपनी पहली ड्रेस ले सकूंगी. मेरी शादी के दिन से बेहतर मौका और क्या हो सकता है? और मुझे पता था कि मैं इसे दक्षिण भारतीय चोटी के साथ एक इंडियन ट्विस्ट दूंगी, जो कि पहले से तय कर चुकी थी. @dollaypop और उनकी टीम को पेरिस में मेरे साइज का आखिरी पीस मिला और @atinirmal.g.pagarani इसे दुबई के रास्ते से अपने साथ लेकर आईं. इस कॉम्बिनेशन में चोटी चेन्नई से और कुछ प्यारे @shriparamanijewels झुमके दिल्ली से. 

एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने हार्ट वाला स्माइली शेयर किया है. जबकि फैंस ने उनके लुक की तारीफ की है. हालांकि कई लोग उनके इस लुक को ट्रोल करते दिख रहे हैं. लेकिन कई लोग उनके इस फैशन की तारीफ कर रहे हैं. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | ईरानी जहाजों पर ट्रंप के कमांडो का कब्जा, ईरान में भूचाल!