Mardaani 3 की अम्मा ने नहीं देखी थी रानी मुखर्जी की एक भी फिल्म, बोलीं- मैंने मर्दानी 1 और 2 तक नहीं देखी थी

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 थियेटर्स में और फैन्स को पसंद भी आ रही है. इस बीच एनडीटीवी ने फिल्म में नेगेटिव किरदार से चर्चा में आई एक्ट्रेस मल्लिका प्रसाद से खास बातचीत की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मर्दानी 3 एक्ट्रेस मल्लिका से खास बातचीत
Social Media
नई दिल्ली:

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और तीन दिनों में यानी रविवार तक 17 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है. जहां रानी के दमदार पुलिस अधिकारी शिवानी रॉय के किरदार की चर्चा है, वहीं फिल्म की खलनायिका मल्लिका प्रसाद भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं. लेकिन मल्लिका से जुड़ा एक हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में काम मिलने से पहले उन्होंने न तो मर्दानी का पहला भाग देखा था, न दूसरा और न ही रानी मुखर्जी की लोकप्रिय हिंदी फिल्में.

एनडीटीवी से खास बातचीत में मल्लिका ने कहा, “सच कहूं तो मुझे फ्रेंचाइजी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. मैंने मर्दानी वन भी नहीं देखी थी और मुंबई की लोकप्रिय फिल्मों में से भी बहुत सी नहीं देखी थीं.”

रानी के करियर और अभिनय पर मल्लिका की राय

रानी मुखर्जी के लंबे करियर पर बात करते हुए मल्लिका ने कहा, “रानी का करियर करीब तीन दशक का है और उन्होंने खुद को कायम रखा है.” जब उनसे पूछा गया कि रानी की कौन सी भूमिका उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आई, तो उन्होंने कहा, “उनकी फिल्म ‘हिचकी' का किरदार मुझे सबसे अलग लगा, क्योंकि उसमें एक खास स्थिति को बहुत संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है.”

मल्लिका ने यह भी साफ किया कि हिचकी और रानी की अन्य फिल्में उन्होंने मर्दानी 3 में काम करने के बाद देखीं.

Advertisement

मर्दानी करने के बाद देखीं रानी की पुरानी फिल्में

मल्लिका ने बताया कि मर्दानी 3 करने के बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी के पहले और दूसरे भाग भी देखे.
“मैंने खास तौर पर विलेन्स के लिए पुराने भाग देखे. इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत इसके खलनायक किरदार हैं.” उन्होंने कहा कि शिवानी रॉय के किरदार के विकास को तीनों फिल्मों में देखना उनके लिए दिलचस्प अनुभव था.

रानी से पहली मुलाकात पर क्या बोलीं मल्लिका

मल्लिका ने रानी मुखर्जी से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, “रानी ने पहली ही बात कही कि यहां सब आपको बहुत पसंद करते हैं. फिर उन्होंने कहा – फ्रेंचाइजी में आपका स्वागत है. मेरे लिए वो बहुत खास पल था.”

Advertisement

उन्होंने बताया कि उनका चयन उनके भेजे गए ऑडिशन के आधार पर हुआ था और उस समय वह अभिनय पढ़ा रही थीं, जब उन्हें इस फिल्म के लिए फोन आया.

“रानी और मल्लिका दोनों ही रानी हैं”

मल्लिका ने रानी के साथ जुड़े एक दिलचस्प संयोग का भी जिक्र किया. "अगर आप संयोग पूछ रहे हैं तो मेरा नाम मल्लिका है और उनका नाम रानी। दोनों ही नामों का मतलब रानी होता है और दोनों नाम दुर्गा से जुड़े हैं. फिल्म का मुख्य भाव भी स्त्री शक्ति का आह्वान है."

दक्षिण भारतीय फिल्मों से जुड़ा रहा मल्लिका का सिनेमा सफर

रानी की फिल्मों से दूर रहने की वजह बताते हुए मल्लिका ने कहा कि उनका सिनेमा देखने का सफर थोड़ा अलग रहा. "मैं तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा देखकर बड़ी हुई हूं. हर फिल्म उद्योग का अपना स्वरूप होता है और सीखने के लिए यह बहुत समृद्ध जगह है."

उन्होंने बताया कि रंगमंच, पढ़ाने और अपने काम में व्यस्त रहने की वजह से उनका झुकाव लोकप्रिय हिंदी फिल्मों से अलग रहा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | Trump | Mojtaba Khamenei ने जंग के बीच उतारे AI सैनिक, Trump को लगा झटका!