रणवीर सिंह को बैन करने पर मनोज बाजपेयी का रिएक्शन, कहा- 'मैटर जल्द सुलझ जाएगा'

एक्टर मनोज बाजपेयी ने रणवीर सिंह को बैन करने के मुद्दे पर कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह मैटर जल्द ही सॉल्व हो जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रणवीर पर लगा बैन तो मनोज बाजपेयी का आया ये रिएक्शन
नई दिल्ली:

यह साल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए काफी अच्छा रहा है. क्योंकि उनकी फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इसके बाद धुरंधर एक्टर काफी विवादों में पड़ गए हैं. फिल्म की सफलता के बाद एक तो उनको कांतारा विवाद का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद रणवीर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सीने एम्पलॉयज (FWICE) ने बैन लगाने का ऐलान कर दिया है. यह फैसला रणवीर को डॉन 3 से अचानक बाहर होने के बाद लिया गया. वैसे तो रणवीर सिंह के सपोर्ट में काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आ चुके हैं. दूसरी तरफ मनोज वाजपेयी की आने वाली फिल्म 'गवर्नर' का टीजर दर्शकों के सामने आ चुका है. टीजर लॉन्च के दौरान मनोज बाजपेयी ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है.

रणवीर सिंह पर बैन, मनोज बाजपेयी ने क्या बोला?

मनोज बाजपेयी ने रणवीर सिंह के मुद्दे को लेकर कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि इंडस्ट्री में जितने भी लोग हैं, वो सोशल मीडिया पर पढ़ रहे हैं और हमारे पास इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं है. लेकिन मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि एक साथी होने के नाते हमें उम्मीद है कि यह मैटर जल्द ठीक हो जाएगा. 

दूसरी तरह फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि जब एक ए लिस्ट हीरो शूट करता है तो 300 से ज्यादा वर्कर्स सेट पर काम करते हैं. उन्हें बैंन करके आप बस उन्हें ही नहीं बल्कि उन काम करने वाले लोगों की आमदनी को भी रोक रहे हो. इसका क्या सेंस निकला?

Advertisement

पूरा मामला है क्या? 

अगर इस पूरे मामले की बात करें तो एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 से अचानक अलग होने और फिल्म फेडरेशन द्वारा उनके खिलाफ जारी किए गए निर्देश से मामला जुड़ा हुआ है. साल 2023 में रणवीर सिंह को डॉन 3 के लिए कास्ट किया गया था. लेकिन स्क्रिप्ट को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच अबनब शुरू हो गई थी. रणवीर फिल्म में एक डार्क टोन चाहते थे. जबकि निर्देशक फरहान अख्तर पिछली फिल्मों के स्टाइल में  फिल्म बनाना चाहते थे. शूटिंग शुरू होने के पहले हफ्ते में ही रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी. हालांकि रणवीर सिंह की टीम ने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है. लेकिन उनके प्रवक्ता ने कहा है कि वह डॉन फ्रेंचाइजी का सम्मान करते हैं और मामले को गरिमा और एक सही तरीके से सुलझाने में विश्वास रखते हैं. 

Advertisement

FWICE का बैन

FWICE अपने रणवीर सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए 22 अप्रैल, 30 अप्रैल और 13 मई को तीन रिमाइंडर भेजें थे. जवाब में रणवीर सिंह की टीम ने कहा कि यह एक कॉन्ट्रेक्ट का मामला है और इसका समाधान कानूनी मंचों पर किया जाना है जोकि FWICE के दायरे में नहीं आता. इसके बाद फिल्म FWICE ने एक्टर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी कर दिया है. इसका मतलब है कि चार लाख से अधिक टेक्नीशियन, अभिनेता, क्रू मेंबर्स तब तक उनके साथ काम नहीं करेंगे, जब तक यह विवाद सुलझ नहीं जाता.

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा डेथ केस से गुस्से में ममता कुलकर्णी, कहा- छोटे घर की लड़कियों को परेशानी...

Featured Video Of The Day
सुप्रीम कोर्ट की SIR पर मुहर! राहुल गांधी पर BJP का बड़ा हमला
Topics mentioned in this article